फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Administered an oath against substance abuse

Chamoli News: नशामुक्ति की शपथ दिलाई

Thu, 15 Oct 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 15 Oct 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Administered an oath against substance abuse
नारायणबगड़। मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग-नारायणबगड़ में नशामुक्ति शपथ एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह आयोजन क्रीड़ा विभाग और योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करना था। इसके बाद उन्हें नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। योग प्रशिक्षक मनोज सिंह ने योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि नियमित योग तनाव प्रबंधन और एकाग्रता में वृद्धि के लिए सहायक है। युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन



वाण गांव में 40 युवाओं को साहसिक पर्यटन का प्रशिक्षण
देवाल। चमोली जिला पर्यटन विभाग ने वाण गांव में दस दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स का समापन किया, जिसमें 40 युवक-युवतियों को साहसिक पर्यटन का प्रशिक्षण मिला।
विज्ञापन

समापन समारोह में ब्लॉक प्रमुख देवाल तेजपाल रावत ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। शिविर में पर्वतीय जीवनशैली, प्रकृति संरक्षण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण दिया गया। जिला पर्यटन विभाग के जनार्दन थपलियाल ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर गांव में ही आजीविका से जोड़ना है। ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने देवाल में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं बताईं। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिकी मजबूत होगी और पलायन रुकेगा। सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह गढ़वाली ने आयोजन के लिए जिलाधिकारी और जिला पर्यटन अधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं को प्रेरणा देगा और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्णप्रयाग-नैनीताल राजमार्ग पर मलबे के ढेर, हादसों का खतरा
आदिबदरी। कर्णप्रयाग-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर ताल से बकरिया बैंड तक मिट्टी और पत्थरों के ढेर वाहन चालकों के लिए खतरा बन गए हैं। इन मलबे के ढेरों के कारण सड़क पर हादसों की आशंका बढ़ गई है। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र प्रकाश बहुगुणा ने इस स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि बरसात में आया मलबा चांदपुर गढ़ी से बकरिया बैंड तक सड़क के संकरे स्थानों और मोड़ों पर डाला गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने नालियों की सफाई के बाद मलबा सड़क किनारे ही छोड़ दिया है। इसके साथ ही, सड़क किनारे उगी झाड़ियां भी वाहनों और पैदल राहगीरों के लिए खतरा बनी हुई हैं। बहुगुणा ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से मलबे के ढेरों को शीघ्र हटाने की मांग की है। उन्होंने नालियों से निकले मलबे को सड़क पर न लगाने और झाड़ियों को काटने का भी आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed