{"_id":"635bda43f6f9b20b7c289056","slug":"corbett-national-park-booking-for-night-stay-and-day-safari-in-dhikala-zone-full-till-14-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corbett National Park: 15 नवंबर को खुलेगा ढिकाला जोन, नाइट स्टे और डे सफारी के लिए 14 दिसंबर तक बुकिंग फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corbett National Park: 15 नवंबर को खुलेगा ढिकाला जोन, नाइट स्टे और डे सफारी के लिए 14 दिसंबर तक बुकिंग फुल
Fri, 28 Oct 2022 07:10 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 28 Oct 2022 07:10 PM IST
सार
Corbett National Park News: नाइट स्टे और डे सफारी के लिए 15 नवंबर से ढिकाला जोन खुलता है। कॉर्बेट प्रशासन इन दिनों मार्गों की मरम्मत कराने में जुटा है। साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए अन्य कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जंगल सफारी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन 15 नवंबर को खुलेगा जबकि जोन में नाइट स्टे और डे सफारी के लिए के लिए 14 दिसंबर तक बुकिंग फुल हो चुकी है। सफारी के लिए सैलानी ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
मानसून सत्र में पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर 15 जून से 14 नवंबर तक ढिकाला जोन बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉर्बेट पार्क के ईको टूरिज्म के रेंजर संजय पांडेय ने बताया कि 14 दिसंबर तक ढिकाला की बुकिंग फुल हो चुकी है। 15 दिसंबर से आगे की बुकिंग के लिए एक नवंबर से वेबसाइट खोली जाएगी।