फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Uttarakhand Secretariat Association Election voting

उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव 2021: अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी की हैट्रिक, नरेंद्र रतूड़ी को नौ मतों से हराया

Fri, 22 Jan 2021 08:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 22 Jan 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Uttarakhand Secretariat Association Election voting
सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड सचिवालय संघ के द्विवार्षिक चुनाव में लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी ने कब्जा जमाया है। हालांकि महासचिव पद पर राकेश जोशी को मात देकर विमल जोशी ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह 10 बजे से सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में सचिवालय संघ का चुुनाव शुरू हुआ। शुरू से ही चुनाव को लेकर उत्साह की लहर नजर आई। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सदस्य कतारबद्ध नजर आए। कुल 1089 मतदाताओं में से 1008 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे तक मतदान का समय था। इसके बाद शाम 4:30 बजे मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन


जैसे-जैसे वोट खुलते गए, धड़कनें बढ़ती गईं। अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी और नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरकार दीपक जोशी की नौ मतों से जीत हुई। अध्यक्ष पद पर जोशी की यह लगातार तीसरी जीत है। वहीं, पूर्व महासचिव राकेश जोशी को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के मुताबिक, सचिवालय संघ चुनाव में सुनील कुमार लखेड़ा उपाध्यक्ष और अनिल कुमार उनियाल संयुक्त सचिव चुने गए। बाकी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अध्यक्ष पद पर 1008 में से 6, उपाध्यक्ष पद पर 12, महासचिव पद पर 7 और संयुक्त सचिव पद पर 9 मत रद्द किए गए।

किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले

अध्यक्ष
दीपक जोशी-492
नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी-483
बलवंत सिंह जयाड़ा-27

उपाध्यक्ष
सुनील कुमार लखेड़ा-641
विजेंद्र सिंह - 191
अरविंद प्रकाश भट्ट - 164

महासचिव
विमल जोशी- 317
राकेश चंद्र जोशी- 279
प्रदीप पपनै - 225
व्योमकेश दुबे- 180

संयुक्त सचिव
अनिल कुमार उनियाल- 564
चंदन सिंह बिष्ट - 504
शुभम - 486

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed