फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Uttarakhand Sanskrit Academy Mukti Yojana dispute in haridwar

हरिद्वार: अस्थि विसर्जन मुक्ति योजना को लेकर बढ़ा विवाद, विहिप और तीर्थ पुरोहित सहायक सभा में रोष

Thu, 02 Sep 2021 11:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 02 Sep 2021 11:20 AM IST
सार

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से अस्थि विसर्जन को लेकर मुक्ति योजना की शुरूआत की करने की तैयारी की जा रही है। योजना के तहत देश और विदेश में बैठे लोग अपने परिजनों की अस्थियों का विसर्जन अकादमी के माध्यम से करवा सकते हैं। कर्मकांड का लाइव प्रसारण की भी योजना है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Uttarakhand Sanskrit Academy Mukti Yojana dispute in haridwar
अस्थि विसर्जन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की मुक्ति योजना का विरोध बढ़ता जा रहा है। श्रीगंगा सभा के बाद अब विश्व हिंदू परिषद और अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित सहायक सभा ने भी योजना का विरोध किया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से अस्थि विसर्जन को लेकर मुक्ति योजना की शुरूआत की करने की तैयारी की जा रही है। योजना के तहत देश और विदेश में बैठे लोग अपने परिजनों की अस्थियों का विसर्जन अकादमी के माध्यम से करवा सकते हैं। कर्मकांड का लाइव प्रसारण की भी योजना है। बुधवार को हरकी पैड़ी पर हुई बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा संस्कृत अकादमी के सचिव अपनी मर्यादा भूल गए हैं। अच्छा होगा कि वह अपनी मर्यादा में रहें और जो कार्य उनको सौंपा गया है उसको इमानदारी से करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीर्थ की मर्यादा, तीर्थयात्री और तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद संकल्पबद्ध है। किसी को भी तीर्थ की मर्यादा और परंपराओं से छेड़छाड़ करने का अधिकार नही है। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित सहायक सभा के सचिव आशीष मारवाड़ी ने कहा कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी अपने उद्देश्यों को भूल कर तीर्थ पुरोहितों के परंपरागत अधिकारों का हनन करने पर तुली है, जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा यह पुरोहितों के परंपरागत अधिकारों पर कुठाराघात करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि संस्कृत विद्यालयों की स्थिति बहुत खराब है। वहां विद्यार्थियों का अकाल है और संस्कृत अकादमी के सचिव मुक्ति योजना चला कर अस्थिप्रवाह करवा कर धन अर्जित करना चाहते हैं। 

विवाद को जन्म दे रही है संस्कृत अकादमी : प्रदीप झा

संस्कृत अकादमी की मुक्ति योजना का श्रीगंगा सभा ने विरोध किया है। गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने कहा कि तीर्थ पुरोहित समाज आदि अनादि काल से अस्थि प्रवाह का कार्य करता चला आ रहा है। केवल कुल पुरोहित ही अस्थि प्रवाह का अधिकार रखता है। 

श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने कहा कि अकादमी को तत्काल अपने निर्णय को वापस लेना चाहिए। तीर्थ पुरोहित के अधिकारों का हनन, उल्लंघन किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जाएगा। केवल तीर्थ पुरोहित ही पौराणिक काल से अस्थि प्रवाह व अन्य धार्मिक कर्मकांड करते चले आ रहे हैं। 

प्रदीप झा ने कहा कि संस्कृत अकादमी को संस्कृत के प्रचार-प्रसार व उसके संवर्द्धन के लिए काम करना चाहिए। इस तरह की घोषणा करना तीर्थ पुरोहित समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। वर्षों से परंपराओं का निर्वहन तीर्थ पुरोहित समाज करता चला आ रहा है।

उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहित बिना किसी शुल्क के केवल यजमान की इच्छा के अनुसार कर्मकांड संपन्न कराते हैं। संस्कृत अकादमी के सचिव अस्थि प्रवाह जैसे पुण्य कार्यों का भी व्यवसायीकरण करना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल इस निर्णय को वापस लिया जाए। वरना देश का तीर्थ पुरोहित समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed