{"_id":"6714a855af475d93790548f5","slug":"uttarakhand-news-upcl-will-return-security-amount-to-16-lakh-electricity-consumers-for-smart-meter-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: स्मार्ट प्रीपेड मीटर...16 लाख बिजली उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी राशि लौटाएगा यूपीसीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: स्मार्ट प्रीपेड मीटर...16 लाख बिजली उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी राशि लौटाएगा यूपीसीएल
Sun, 20 Oct 2024 12:22 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:22 PM IST
सार
जब पुराने मीटर को बंद करके हिसाब किया जाएगा तो उपभोक्ता चाहेंगे तो यह राशि उस बिल में समायोजित कर सकेंगे। अगर वह चाहेंगे तो उन्हें प्रीपेड मीटर के रिचार्ज के तौर पर यह राशि जमा करा दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर सिक्योरिटी राशि लौटाई जाएगी। यूपीसीएल के पास हर उपभोक्ता की करीब 2400 रुपये तक सिक्योरिटी राशि जमा है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू हो चुका है। 15 लाख 87 हजार उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने के साथ ही यूपीसीएल सिक्योरिटी राशि लौटाएगा।
विज्ञापन
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया, जब पुराने मीटर को बंद करके हिसाब किया जाएगा तो उपभोक्ता चाहेंगे तो यह राशि उस बिल में समायोजित कर सकेंगे। अगर वह चाहेंगे तो उन्हें प्रीपेड मीटर के रिचार्ज के तौर पर यह राशि जमा करा दी जाएगी। इस राशि से बिना रिचार्ज करे ही वह बिजली इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि यूपीसीएल के पास उपभोक्ताओं का करीब 1200 करोड़ रुपये बतौर सिक्योरिटी राशि जमा है। एमडी के मुताबिक, स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लिए उपभोक्ता से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह बदलाव पूर्णतया निशुल्क है।
विज्ञापन
Uttarakhand: नीति आयोग के उपाध्यक्ष से मिले धामी, कहा-पर्वतीय राज्यों की परिस्थितियों के हिसाब से बने नीति
विज्ञापन
सीएम आवास, राजभवन में भी लगेंगे प्रीपेड मीटर
यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार ने बताया, तीनों ऊर्जा निगमों के अफसरों व कर्मचारियों के आवास पर प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही सभी सरकारी कार्यालयों के साथ ही मुख्यमंत्री आवास और राजभवन में भी प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। बताया, अब लोग खुद भी प्रीपेड मीटर लगवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। जल्द ही आम उपभोक्ताओं के लिए इसकी शुरुआत भी की जाएगी।