फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: UP former cm kalyan singh ashes immersed in ganga river at haridwar

हरिद्वार: वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की गईं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की अस्थियां

Thu, 16 Sep 2021 06:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 16 Sep 2021 06:48 PM IST
सार

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की अस्थियां गुरुवार को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की गईं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन विगत 21 अगस्त को हो गया था। 

विज्ञापन
uttarakhand news: UP former cm kalyan singh ashes immersed in ganga river at haridwar
वीआईपी घाट पर किया गया अस्थि विसर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गई। उनके बेटे राजवीर सिंह और पोते सौरभ सिंह ने अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया
गुरुवार को यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे एटा से बीजेपी सांसद राजवीर सिंह अपने बेटे सौरभ सिंह, बेटी श्वेता सिंह, पत्नी प्रेमलता वर्मा, कल्याण सिंह के समधी शिवराज सिंह व समधन विजय सिंह के साथ अस्थि कलश लेकर वीआईपी घाट पहुंचे। तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन और पंडित गोविंदराम ने कर्मकांड करवाने के बाद अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करवाया। 
विज्ञापन


अस्थि विसर्जित करने के बाद सांसद राजवीर सिंह ने कहा की बाबू जी का संकल्प अयोध्या में राम मंदिर का था, जो पूरा हो रहा है। स्वर्गवास के बाद अर्थी बीजेपी के झंडे में ही उठे यह भी उनका संकल्प था, यह भी पूरा हो चुका है। इस दौरान विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, देवेंद्र राजपूत, विधायक अनिता लोधी, चरण सिंह, उदयवीर सिंह लोधी, उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा पार्षद सुनील अग्रवाल, रोहित, विकास तिवारी, उज्ज्वल पंडित आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में रखा गया था एक दिन का राजकीय शोक

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन विगत 21 अगस्त को हो गया था। इसके मद्देनजर उत्तराखंड में 22 अगस्त रविवार को एक दिन का राजकीय शोक रखा गया था।

कल्याण सिंह का निधन लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में हुआ था। वो बीते चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ। वह 89 वर्ष के थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी।

कल्याण सिंह ने निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि ‘आने वाली पीढ़ियां कल्याण के सांस्कृतिक पुनरुत्थान को लेकर दिए गए योगदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने हासिये के करोड़ों व्यक्तियों के उत्थान के लिए न सिर्फ काम किया, बल्कि उनकी आवाज भी बने। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनगिनत काम व प्रयास किए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed