{"_id":"619bcbb6beb81168010c15bd","slug":"uttarakhand-news-university-and-college-students-will-get-smart-tablet","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: विवि और कॉलेज के छात्रों को मिलेगा स्मार्ट टैबलेट, शिक्षामंत्री धन सिंह रावत ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: विवि और कॉलेज के छात्रों को मिलेगा स्मार्ट टैबलेट, शिक्षामंत्री धन सिंह रावत ने की घोषणा
Mon, 22 Nov 2021 10:30 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:30 PM IST
सार
टैबलेट से छात्रों को पढ़ाई करने में सहायक होगा। टैबलेट में केवल ज्ञान पोर्टल ही अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ .धन सिंह रावत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ .धन सिंह रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्रों को 15 हजार रुपये की कीमत का एक स्मार्ट टैबलेट मिलेगा। टैबलेट से छात्रों को पढ़ाई करने में सहायक होगा। टैबलेट में केवल ज्ञान पोर्टल ही अपलोड किया जाएगा। जिसका खर्चा प्रदेश सरकार स्वयं वहन करेगी। टैब का वितरण दिसंबर में किया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर स्थित श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय टिहरी गढ़वाल के भूमिदाता श्रीभरत मंदिर परिवार का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में स्व. पंडित ललित मोहन शर्मा की अर्द्ध प्रतिमा का अनारवरण किया गया।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, काबीना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर अनीता ममगाईं, हर्षवर्धन शर्मा, ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। महाविद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में काबीना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि बीते पांच साल में उच्च शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
जो नहीं हुआ उसे महाविद्यालय और छात्र अपने स्तर पर लिखित पत्र में भेजें। काबीना मंत्री ने कहा महाविद्यालय और विवि में 2 लाख 72 हजार छात्र पढ़ रहे हैं। दिसंबर में इन सभी छात्रों को 15 हजार रुपये का एक स्मार्ट टैब दिया जाएगा। टैब में केवल ज्ञान पोर्टल रहेगा। इसके अलावा और कोई भी सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होगा। इससे छात्रों को पढ़ाई में सहयोग मिलेगा। इस मौके पर महंत वत्सल प्रपन्न शर्मा, वरुण शर्मा, पं. रवि शास्त्री, गीता कुकरेती, दीप शर्मा, जयेंद्र रमोला, बचन पोखरियाल, वीरेंद्र शर्मा, अशोक अग्रवाल, जितेंद्र बिष्ट, विनय उनियाल, मदन मोहन शर्मा आदि शामिल थे।
54 करोड़ से होगा भवनों का निर्माण
पंडित ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर के श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कॉलेज तक बनने वाले मोटर मार्ग निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख देने की घोषणा की । उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर में 54 करोड़ की लागत से बनने वाले भवनों का दिसंबर माह में शिलान्यास करने की घोषणा की। कहा इसके डीपीआर के लिए जल्द पैसा भेजा जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम में ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने महाविद्यालय के विकास के लिए एक लाख रुपये का चेक महाविद्यालय प्रशासन को दिया। इसके अलावा हर्षवर्धन शर्मा ने ई-पुस्तकालय और पुस्तकालय के लिए पांच लाख देने की घोषणा की ।
एक लाख लोगों को होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन
काबीना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकारी अस्पताल में मरीजों को उचित स्वास्थ्य सेवायें मिलेगी। सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को आने और जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधाओं होगी। इसके अलावा एक लाख लोगों को निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा, इसके साथ ही उन्हें निशुल्क चश्मा वितरित किया जाएगा। इसके अलावा काबीना मंत्री ने हर विधानसभा में पांच-पांच आरोग्य मेले का आयोजन करने की बात की है।