फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Union Minister Jyotiraditya Scindia reached Devprayag visited Sidhpeeth Maa Chandrabadni

Uttarakhand: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किए सिद्धपीठ चंद्रबदनी के दर्शन, डेढ़ किमी खड़ी चढ़ाई चढ़कर पहुंचे मंदिर

Tue, 05 Nov 2024 04:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग/श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग/श्रीनगर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Nov 2024 04:33 PM IST
सार

Uttarakhand News: सिद्धपीठ चंद्रबदनी तक की करीब डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर वह मंदिर तक पहुंचे। चंद्रबदनी की खड़ी चढ़ाई तेजी से चढ़कर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News Union Minister Jyotiraditya Scindia reached Devprayag visited Sidhpeeth Maa Chandrabadni
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सिद्धपीठ चंद्रबदनी पहुंचकर देश की सुख-समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की व देवी का आशीर्वाद लिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी सरकार के सिद्धपीठ चंद्रबदनी पहुंचने वाले पहले केद्रीय मंत्री भी हैं।

विज्ञापन


सिंधिया मंगलवार सुबह हेलीकॉप्टर से नैखरी पहुंचे। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। सिद्धपीठ चंद्रबदनी तक की करीब डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर वह मंदिर तक पहुंचे। चंद्रबदनी की खड़ी चढ़ाई तेजी से चढ़कर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। कई लोग उनसे पीछे छूट गए। सिद्धपीठ में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्य पुजारी पं. शिवप्रसाद भट्ट व पं. पूर्वानंद भट्ट ने उनसे यहां भुवनेश्वरी यंत्र व मां चंद्रबदनी का पूजन कराया।
विज्ञापन


Ganga Utsav 2024: गंगा आरती ने मोहा मन, आशुतोष राणा के शिव स्त्रोत ने जीता दिल...ये भी रहे उत्सव के खास केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आठ हजार फीट पर चन्द्रकूट पर्वत स्थित सिद्धपीठ से केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने हिमालय की शृंखला सहित निकटवर्ती स्थानों के मनोरम दृश्यों का भी आनंद लिया। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने चंद्रबदनी के दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की कठिनाइयों को देखते हुए उनसे यहां रोप-वे लगवाने व जिन क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है वहां कनेक्टिविटी के लिए टॉवरों को लगवाए जाने का अनुरोध भी किया गया। विधायक कंडारी ने उन्हें भगवान गणेश की प्रतिमा भी भेंट की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed