{"_id":"604eead0e464c0118d4a0900","slug":"uttarakhand-news-uksssc-exam-candidates-will-give-exam-on-tabs","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः कुमाऊं के चार जिलों में आज से टैब पर परीक्षा देंगे अभ्यर्थी, मोबाइल चलाने सा होगा अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः कुमाऊं के चार जिलों में आज से टैब पर परीक्षा देंगे अभ्यर्थी, मोबाइल चलाने सा होगा अनुभव
Mon, 15 Mar 2021 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) ने डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम बढ़ाकर कुमाऊं के चार जिलों में टैबलेट से परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। टैबलेट से परीक्षा देने में अभ्यर्थियों को मोबाइल चलाने सा अनुभव होगा। अभ्यर्थी स्क्रीन टच मोबाइल की तरह इस टैबलेट को आसानी से चला सकेंगे।
विज्ञापन
कुमाऊं के दूरस्थ क्षेत्रों के सेंटरों पर कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं होने से युवाओं को ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए हल्द्वानी या अन्य शहरों की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे युवाओं का समय और पैसा भी काफी खर्च होता है। कई दफा अपने शहर में केंद्र नहीं होने से युवा परीक्षा भी छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
इस समस्या का समाधान करने के लिए यूकेएसएससी ने एक कदम बढ़ाते हुए परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। कुमाऊं के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत के परीक्षा केंद्रों में पहली बार अभ्यर्थी टैब पर प्रतियोगी परीक्षा देंगे। 15, 16 और 17 मार्च को आशुलिपिक/ वैयक्तिक सहायक और लेखा लिपिक के लिए होने वाली परीक्षा के लिए आयोग ने 465 टैबलेट का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव संतोष बडोनी का कहना है कि टैबलेट में पेपर का समय शुरू होते ही अभ्यर्थी केवल टच करके अपना उत्तर दे सकेंगे। इसमें जूम करने का विकल्प नहीं होगा।
तकनीकी बाधा आने पर पेपर का समय स्वत: ही आगे बढ़ जाएगा। अब आयोग के पास लिखित, कंप्यूटर और टैब के माध्यम से परीक्षा कराने का विकल्प हो गया है।