फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Two youths drowned in Gethicheda waterfall in Pauri dead Body Recovered

Uttarakhand: देर रात पौड़ी के गेठीछेड़ा झील में नहाने के दौरान डूबे दो युवक, दोनों के शव बरामद

Tue, 06 Aug 2024 08:34 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Aug 2024 08:34 AM IST
सार

Uttarakhand News: बताया जा रहा है कि युवक झरने में नहाने गए थे, इसी दौरान वह झरने की झील में गहराई होने के चलते डूब गए।

विज्ञापन
Uttarakhand News Two youths drowned in Gethicheda waterfall in Pauri dead Body Recovered
झरने में युवक की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पौड़ी में विकास खंड कोट के गेंठीछेड़ा झील में नहाने गए एक ही गांव के दो युवको की डूबने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के अग्निशमन दल, एसडीआरएफ व स्थानीय युवाओं के सहयोग से झील में रेस्क्यू अभियान चलाया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन


विकास खंड कोट के खड़ेत गांव के रविंद्र सिंह (20) पुत्र वीरेंद्र प्रसाद और प्रियांशु (18) पुत्र मदन सिंह बीते सोमवार को परिवार रजिस्टर की नकल लेने जाने की बात कहकर ब्लाॅक मुख्यालय कोट जाने के लिए निकले थे। लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों से संपर्क करने पर पता चला कि दोनों बाइक से गेंठीछेड़ा झील की ओर गए थे। परिजन वहां पहुंचे तो पास में ही उनकी बाइक खड़ी मिली। झील किनारे दोनों के कपड़े, जूते व मोबाइल रखे थे। जिसके बाद दोनों के झील में डूबने की आशंका पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


Kedarnath: आपदा सचिव ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, पैदल यात्रा को 15 दिन में शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की तलाश में झील में रेस्क्यू अभियान चलाया। सोमवार देर शाम को एक शव पुलिस ने बरामद कर लिया। जबकि मंगलवार सुबह दोबारा चले रेस्क्यू के बाद दूसरा शव भी मिल गया। नायब तहसीलदार पौड़ी संजय नेगी ने बताया कि जिला अस्पताल पौड़ी में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

एक के पिता ग्राम प्रहरी व दूसरे के पिता चलाते हैं चाय की दुकान
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चारु ने बताया कि रविंद्र के पिता वीरेंद्र प्रसाद ग्राम प्रहरी हैं। रविंद्र परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी एक बहन है। जबकि प्रियांशु के पिता की देवप्रयाग रोड डांडापानी में चाय की दुकान हैं। इसी से परिवार की गुजर-बसर होती है। प्रियांशु का एक छोटा भाई भी है। सामाजिक कार्यकर्ता चारु ने बताया कि दोनों युवा इंटर पास थे। रोजगार के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed