फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Two youths come from Delhi to Pauri died during extinguishing forest fire

Uttarakhand: शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव आए थे दो युवक, जंगल की आग बुझाने में झुलसे, दोनों की हुई मौत

Tue, 11 Apr 2023 03:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Apr 2023 03:46 PM IST
सार

युवक गांव में थे तभी वहां जंगल में आग लग गई। युवक भी आग बुझाने में जुट गए और झुलस गए। इस दौरान कुलदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Two youths come from Delhi to Pauri died during  extinguishing forest fire
उत्तराखंड में जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पौड़ी के चौबट्टाखाल क्षेत्र में जंगल में फंसे दो युवकों की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों जंगल में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। राजस्व पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, एसडीएम ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान सेडियागाड़ सुमन देवी व सामाजिक कार्यकर्ता मनोज नौडियाल ने बताया कि कंडूली गांव निवासी कुलदीप कुमार (26) पुत्र दीनदयाल प्रसाद नौडियाल और सेडियागाड़ निवासी विकास रावत पुत्र महिपाल रावत दरगास तोक में जंगल में लगी आग को बुझाने गए थे। काफी देर तक दोनों युवक वापस नहीं आए तो ग्रामीण जंगल की ओर गए। वहां कुलदीप बुरी तरह झुलसा हुआ जमीन पर पड़ा था जबकि विकास एक पेड़ पर चढ़ा हुआ था। कुलदीप की मौत हो चुकी थी और विकास भी काफी झुलस गया था।
विज्ञापन


Dehradun: नशा मुक्ति केंद्र में दून के युवक की मौत, घर के बाहर छोड़ा शव, आक्रोशित परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विकास को पेड़ से उतारा तो उसने बताया कि वे दोनों घूमने आए थे। इसी बीच जंगल में आग लग गई। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन अचानक आग बेकाबू हो गई। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से विकास को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा में भर्ती कराया। यहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली रेफर किया गया। वहां डाक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज नौडियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विकास का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडीघाट और कुलदीप कुमार का अंतिम संस्कार पैतृक घाट सनेऊ नदी तट पर हुआ। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

दोनों दिल्ली में करते थे नौकरी

पौड़ी। दोनों युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। चार भाइयों में कुलदीप कुमार दूसरे नंबर का था। उसके पिता दीनदयाल प्रसाद नौडियाल गांव में रसोईया का काम करते हैं। विकास के दो भाई व एक बहन है। उसके पिता महिपाल सिंह रावत पोखड़ा में हिमालयन गढ़वाल विवि में सुरक्षा कर्मी के पद पर सेवारत हैं। विकास व कुलदीप दोनों ही कुछ दिनों पहले गांव आए थे।

मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। तहसीलदार चौबट्टाखाल को जांच अधिकारी नामित कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। युवकों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आवश्यकता पड़ने पर घटना की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी जाएगी।
-संदीप कुमार, एसडीएम, चौबट्टाखाल।

दो युवकों की मौत के कारणों की जांच चल रही है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग मामले में आगे की कार्रवाई करेगा।
- स्वप्निल अनिरुद्ध, डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी।

दो युवकों की मौत की घटना बेहद दुखद है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इस दुख की घड़ी में हम पीडित परिवारों के साथ हैं।
- सतपाल महाराज, स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed