फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Latest News: youth died in Drug de-addiction center

Dehradun: नशा मुक्ति केंद्र में यातनाएं देकर युवक की हत्या, शव घर के दरवाजे पर फेंका, परिजनों का हंगामा

Tue, 11 Apr 2023 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Apr 2023 10:36 AM IST
सार

22 वर्षीय सिद्धू शराब पीने का आदी था। परिजनों ने गत 22 मार्च को उसे चंद्रबनी स्थित न्यू आराध्या फाउंडेशन सोसाइटी के अंतर्गत संचालित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद से वह वहीं पर रह रहा था।

विज्ञापन
Dehradun Latest News: youth died in Drug de-addiction center
नशा मुक्ति केंद्र में युवत की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के चंद्रबनी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की यातनाएं देकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को अमानवीय तरीके से गाड़ी में लाकर घर के दरवाजे पर फेंक दिया गया। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। बताया जा रहा है कि उसका एक हाथ भी टूटा हुआ था। गुस्साए परिजनों ने घर के बाहर हंगामा किया और फिर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। देर शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई थी। जानकारी के मुताबिक टर्नर रोड गली नंबर एक का रहने वाला 22 वर्षीय सिद्धू शराब पीने का आदी था। परिजनों ने गत 22 मार्च को उसे चंद्रबनी स्थित न्यू आराध्या फाउंडेशन सोसाइटी के अंतर्गत संचालित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद से वह वहीं पर रह रहा था। उसकी कोई खबर घरवालों तक नहीं आती थी। घरवाले भी कभी उससे मिलने केंद्र में नहीं गए।
विज्ञापन


Dehradun: कालिंदी अस्पताल के एक और फर्जीवाड़े का खुलासा, 'बिना एनेस्थीसिया के 171 मरीजों की कर दी सर्जरी'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक कार उनके घर के बाहर आकर रुकी। परिजन अभी घर के अंदर ही मौजूद थे। आसपास के सभी लोग काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। कार से तीन लोग उतरे और सिद्धू का शव दरवाजे पर डाल दिया। इसके बाद वहां से यह कहते हुए भाग गए कि इसकी मौत हो गई है। आसपास के लोगों ने कार का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन कार सवार वहां से भाग निकले। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो क्लेमेंटटाउन थाने से फोर्स मौके पर पहुंच गई। नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस पर पुलिस नशा मुक्ति केंद्र गई और वहां से केंद्र संचालक प्रशांत जुयाल और तीन स्टाफ अजय शर्मा, मनीष चौधरी, मोहन थापा को हिरासत में ले लिया। चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि आरोपियों को बुधवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पहले लौटाई एंबुलेंस फिर की सड़क जाम

कैंट बोर्ड से सिद्धू के शव को लेने के लिए एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। यहां परिजनों को कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो परिजन भी शव भेजने के लिए मान गए। इसके बाद फिर से परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया और एंबुलेंस को लौटा दिया। इसके बाद टर्नर रोड के मोड़ पर बैठकर जाम लगा दिया। इससे आने जाने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर एसडीएम सदर, सीओ सदर पंकज गैरोला आदि पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed