उत्तराखंडः दोस्त की शादी से लौट रहे दो सगे भाइयों कार दर्दनाक हादसे का हुए शिकार, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त की शादी से लौट रहे दो सगे भाई दर्दनाक हादसे का शिकार होकर काल के गाल में समा गए। हादसे में घर के दो जवान बेटाें की मौत से परिजन सकते में हैं। इलाके में शोक का माहौल है।
हरबर्टपुर चौक पर हुआ हादसा, डंपर से टकरा गई कार
दोस्त के शादी समारोह से लौट रहे कार सवार दो सगे भाइयों की हादसे में मौत हो गई। हादसा हरबर्टपुर चौक पर हुआ। जहां उनकी कार डंपर से टकरा गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगेश (32) व रोहित (30) वार्ड नंबर 2 आदर्श विहार के निवासी थे।
देर रात कार से घर लौट रहे थे दोनों भाई
दोनों प्राइवेट जॉब करते थे। बीते रविवार को विकासनगर में अपने किसी दोस्त की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात कार से घर लौट रहे थे। हरबर्टपुर चौक पर उनकी कार डंपर से टकरा गई। पुलिस ने घायलों को लेहमन अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।
भाइयों की मौत से घर में मातम
मृतकों के पिता गणेश जुगरान बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। दोनों भाइयों की मौत से घर में मातम छा गया है। मां सरोज देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतकों के बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।
पुलिस ने शवाें का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। हादसे के दौरान डंपर छोड़कर भागे चालक की पुलिस तलाश कर रही है।