फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News : Trip card for Two wheeler vehicle will also Mandatory of Chardham and Hemkund Sahib Yatra

उत्तराखंड: चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए बाइक का भी बनवाना होगा ट्रिप कार्ड

Sat, 10 Jul 2021 02:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 10 Jul 2021 02:01 AM IST
सार

परिवहन विभाग के अफसरों का मानना है कि ट्रिप कार्ड के जरिए यह पता लगाया जा सकेगा कि यात्रा पर कितने तीर्थयात्री और कितनी गाड़ियां गईं।

विज्ञापन
Uttarakhand News : Trip card for Two wheeler vehicle will also Mandatory of Chardham and Hemkund Sahib Yatra
चारधाम - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अब चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को चारपहिया वाहनों के साथ ही मोटरसाइकिलों का भी ट्रिप कार्ड बनवाना होगा। ट्रिप कार्ड को लेकर परिवहन विभाग की ओर से प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर सरकार, शासन और परिवहन विभाग की ओर से तैयार की गई वेबसाइट में एनआईसी के विशेषज्ञों द्वारा बदलाव कर ट्रिप कार्ड को भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा पर संकट के बादल, कोरोनो को देखते हुए शुरू हुआ विरोध शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग के अफसरों का मानना है कि ट्रिप कार्ड के लागू होने से इस बात का पता लगाया जा सकेगा कि चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर कितने तीर्थयात्री और कितनी गाड़ियां गईं। आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का ब्यौरा जुटाने के साथ ही गाड़ियों का भी ब्योरा जुटाया जाएगा। 

पूर्व में चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा पर सिर्फ चारपहिया वाहनों का ही आंकड़ा जुटाया जा रहा था। अब प्रावधान किया जा रहा है कि मोटरसाइकिलों से जाने वाले तीर्थयात्रियों का भी ऑनलाइन ब्यौरा जुटाया जाए।


ट्रिप कार्ड बनवाने के लिए देना होगा शुल्क
आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ट्रिप कार्ड बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा कराना होगा। फिलहाल ट्रिप कार्ड के लिए 20 रुपये का प्रावधान किया गया था, लेकिन अब इसे 50 रुपये किए जाने को लेकर प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है।

बार-बार जाने वाले वाहनों पर भी रखी जाएगी नजर 
संदीप सैनी ने बताया कि तमाम ऐसे ट्रेवल एजेंट हैं जो निजी गाड़ियों से तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा कराते हैं। ऐसा करने से वह तमाम विभागीय प्रक्रिया से बच जाते हैं, लेकिन अब ऐसे प्रावधान किए जा रहे हैं कि ऐसी निजी गाड़ियों को चिह्नित किया जाएगा जो जो बार-बार चारधाम यात्रा पर जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed