फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Transport Department employees protest in headquarters today for promotion and many demands

देहरादून: पदोन्नति के साथ ही कई मांगों को लेकर परिवहन विभाग के कर्मचारी मुख्यालय में धरने पर बैठे

Mon, 22 Nov 2021 04:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 22 Nov 2021 04:00 PM IST
सार

उत्तराखंड परिवहन विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी का कहना है कि शासनादेश में संशोधन व कर्मचारियों को पदोन्नति दिए जाने की मांग उठायी जा रही है, लेकिन आला अधिकारी मांगो को लेकर कतई गंभीर नही हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news: Transport Department employees protest in headquarters today for promotion and many demands
कर्मचारियों ने सोमवार को परिवहन मुख्यालय का घेराव किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पदोन्नति के साथ ही पूर्व में जारी किए गए शासनादेश में त्रुटियों को संशोधित किए जाने और नया शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर परिवहन विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने सोमवार को परिवहन मुख्यालय का घेराव किया। कर्मचारी मुख्यालय में धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


प्रदेश भर से संघ पदाधिकारी औ कर्मचारी देहरादून पहुंचे
परिवहन मुख्यालय के घेराव को लेकर प्रदेश भर से संघ पदाधिकारी, कर्मचारी देहरादून पहुंचे। इतना ही नहीं संघ पदाधिकारियों ने परिवहन मुख्यालय घेराव को लेकर परिवहन आयुक्त को लिखित जानकारी भी दे दी। दूसरी ओर अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार छठवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलित कर्मचारियों ने एलान किया है कि जब तक उनकी मांगें स्वीकार नहीं की जाती हैं, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।  
विज्ञापन


वहीं उत्तराखंड परिवहन विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी का कहना है कि शासनादेश में संशोधन व कर्मचारियों को पदोन्नति दिए जाने की मांग उठायी जा रही है, लेकिन सरकार व शासन में बैठे आला अधिकारी मांगों को लेकर कतई गंभीर नही हैं। गलत तरीके से शासनादेश जारी किया गया है, जिसका सीधा असर कर्मचारियों की पदोन्नति पर पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि विभागीय कार्यों में उत्तरोत्तर वृद्धि के चलते साल 2020 में विभागीय ढांचे का पुनर्गठन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रशासनिक अधिकारियों के पदों को त्रुटिपूर्ण कम दर्शाया गया
पुनर्गठन आदेश में मिनिस्टीरियल संवर्ग के 36 नए पदों का स्वीकृत किया गया था, लेकिन संबंधित शासनादेश में पूर्व में स्वीकृत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के पदों को त्रुटिपूर्ण तरीके से कम दर्शाया गया। जिसकी वजह से लंबी सेवा के बावजूद कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पा रही है। ऐसे में आंदोलन के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। वहीं परिवहन आयुक्त कार्यालय के घेराव को लेकर संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा जिलाध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी और कर्मचारी देहरादून पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed