फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: tourist can do online booking for rajaji tiger reserve also

अब राजाजी टाइगर रिजर्व के लिए भी पर्यटक करा सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग

Thu, 08 Oct 2020 11:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Oct 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: tourist can do online booking for rajaji tiger reserve also
राजाजी टाइगर रिजर्व - फोटो : outlooktraveller

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की तर्ज पर अब राजाजी टाइगर रिजर्व में भी भ्रमण करने व वन्यजीवों का दीदार करने के लिए पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। इसके लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह का कहना है कि जल्द ही ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था कर दी जाएगी। उम्मीद है कि 15 नवंबर को टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खोलने से पहले ऑनलाइन की व्यवस्था कर ली जाएगी।
विज्ञापन


पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग करा सकें इसके लिए आईटी विशेषज्ञ सॉफ्टवेयर बनाने का काम कर रहे हैं। वर्तमान में सिर्फ जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व में ही पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था है। राजाजी टाइगर रिजर्व में मौजूदा परिस्थितियों में पर्यटक चीला रेंज समेत सभी रेंज में पहुंचकर विंडो बुकिंग कराकर सफारी का आनंद लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ के दौरान 25 गाड़ियों को ही मिलेगी अनुमति

हरिद्वार कुंभ के दौरान देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में भ्रमण कर वन्यजीवों का दीदार नहीं कर पाएंगे। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से प्रतिदिन सिर्फ 25 सफारी गाड़ियों के भ्रमण की अनुमति होगी।

टाइगर रिजर्व के निदेशक डीके सिंह का कहना है कि यदि बहुत अधिक संख्या में पर्यटकों को भ्रमण की अनुमति दी जाती है तो इससे वन्यजीवों के ऊपर विपरीत असर पड़ता है। डीके सिंह का यह भी कहना है कि टाइगर रिजर्व के हाथी जंगल से निकलकर हरिद्वार की ओर रुख न कर सकें, इसके लिए हाथियों को चिन्हित कर रेडियो कॉलर लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed