{"_id":"60138ca068be416092165629","slug":"uttarakhand-news-today-ravindra-jugran-will-join-aam-aadmi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News : आज आप में शामिल हुए भाजयुमो के पूर्व दर्जाधारी और सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र जुगरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News : आज आप में शामिल हुए भाजयुमो के पूर्व दर्जाधारी और सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र जुगरान
Fri, 29 Jan 2021 01:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने रविन्द्र जुगरान को पार्टी की सदस्यता दिलाई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व दर्जाधारी और सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र जुगरान आम आदमी पार्टी के रथ पर सवार हुए। शुक्रवार को जुगरान ने समर्थकों के साथ आप पार्टी में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण की। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने रविंद्र जुगरान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व दर्जाधारी रविंद्र जुगरान ने आप में शामिल होंगे का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
जनहित के मुद्दों और भ्रष्टाचार के खिलाफ जुगरान आवाज उठाते रहते हैं। राज्य आंदोलनकारी के रूप में उनकी अपनी एक पहचान है। लंबे समय तक भाजपा में रहने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी में जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
प्रदेश की सियासत में तीसरे विकल्प का दावा कर रही आप में लोगों के जुड़े का सिलसिला जा रही है। कई दलों के लोग आप में शामिल हो रहे हैं। रविंद्र जुगरान ने आप पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की है। शुक्रवार को सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में सदस्यता कार्यक्रम में जुगरान अपने समर्थकों के साथ आप की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
40 लोगों ने ली आप की सदस्यता
पीपलकोटी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान कम्यार गांव के 102 वर्षीय नंदन सिंह नेगी और उनके पौते भगत सिंह (40) ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इसके अलावा दीपक वैष्णव, बदरी प्रसाद मिश्रा, रणजीत नेगी, कैलाश सती, बदरी प्रसाद सती, नंदकिशोर सती, मनोज बिष्ट, अनिल जोशी, राकेश राणा, पूर्व सैनिक कांति प्रसाद सती, कैशव विश्वकर्मा, राजेंद्र नेगी, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह राणा सहित 40 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
पीपलकोटी में आयोजित गोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरुवाण ने कहा कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। उत्तराखंड का विकास भी दिल्ली की तर्ज पर होगा। प्रदेश को शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाया जाएगा। इस मौके पर कुलदीप सिंह नेगी, अनुराग पोखरियाल और दीपक आदि मौजूद थे।
आम आदमी पार्टी अगले दो साल में छह राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी। आप पंजाब समेत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव में उतरेगी। आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान किया है।