फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Today Ravindra Jugran will join aam aadmi party

Uttarakhand News : आज आप में शामिल हुए भाजयुमो के पूर्व दर्जाधारी और सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र जुगरान

Fri, 29 Jan 2021 01:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 Jan 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Today Ravindra Jugran will join aam aadmi party
प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने रविन्द्र जुगरान को पार्टी की सदस्यता दिलाई - फोटो : amar ujala

पूर्व दर्जाधारी और सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र जुगरान आम आदमी पार्टी के रथ पर सवार हुए। शुक्रवार को जुगरान ने समर्थकों के साथ आप पार्टी में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण की। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने रविंद्र जुगरान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व दर्जाधारी रविंद्र जुगरान ने आप में शामिल होंगे का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


जनहित के मुद्दों और भ्रष्टाचार के खिलाफ जुगरान आवाज उठाते रहते हैं। राज्य आंदोलनकारी के रूप में उनकी अपनी एक पहचान है। लंबे समय तक भाजपा में रहने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी में जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


प्रदेश की सियासत में तीसरे विकल्प का दावा कर रही आप में लोगों के जुड़े का सिलसिला जा रही है। कई दलों के लोग आप में शामिल हो रहे हैं। रविंद्र जुगरान ने आप पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की है। शुक्रवार को सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में सदस्यता कार्यक्रम में जुगरान अपने समर्थकों के साथ आप की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 लोगों ने ली आप की सदस्यता 

पीपलकोटी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान कम्यार गांव के 102 वर्षीय नंदन सिंह नेगी और उनके पौते भगत सिंह (40) ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा दीपक वैष्णव, बदरी प्रसाद मिश्रा, रणजीत नेगी, कैलाश सती, बदरी प्रसाद सती, नंदकिशोर सती, मनोज बिष्ट, अनिल जोशी, राकेश राणा, पूर्व सैनिक कांति प्रसाद सती, कैशव विश्वकर्मा, राजेंद्र नेगी, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह राणा सहित 40 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

पीपलकोटी में आयोजित गोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरुवाण ने कहा कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। उत्तराखंड का विकास भी दिल्ली की तर्ज पर होगा। प्रदेश को शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाया जाएगा। इस मौके पर कुलदीप सिंह नेगी, अनुराग पोखरियाल और दीपक आदि मौजूद थे। 

आम आदमी पार्टी अगले दो साल में छह राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी। आप पंजाब समेत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव में उतरेगी। आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed