रुड़की: आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे आलू-टमाटर, आसमान छू रहे दोनों के दाम
- आलू 40 तो टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा बाजार में
- करीब एक महीने से दोनों सब्जियों के दाम छू रहे आसमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ समय से आलू के तेवर चढ़ते जा रहे हैं तो टमाटर भी और लाल होता जा रहा है। दोनों सब्जियों के बढ़ते दाम के चलते यह आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहा रहे हैं। पिछले करीब एक महीने से दोनों के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
इनकी कीमत पिछले एक माह से आसमान छू रही है। आलू और टमाटर के बढ़ते दामों ने रसोई का बजट बिगाड़कर रख दिया है। करीब एक माह पहले आलू और टमाटर के दाम सामान्य चल रहे थे, लेकिन इसके बाद एकाएक दामों में उछाल आने लगा।
सोमवार को मंडी में आलू के थोक रेट 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम थे, जो बाजार तक पहुंचते-पहुंचते 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो गया। टमाटर की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। मंडी में टमाटर का थोक रेट 30 रुपये प्रति किलो था, जो बाजार में 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
आवक कम होने से बढ़ रहे दाम
बताया जा रहा है कि इन दिनों टमाटर और आलू की आवक मंडियों में कम हो रही है। इसलिए इनके दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को दिक्कत होनी लाजिमी है।गृहिणी कमलेश, कविता, बबीता, संगीता आदि का कहना है कि पहले आलू दस रुपये प्रति किलोग्राम और टमाटर बीस रुपये प्रति किलोग्राम तक आसानी से मिल जाते थे, लेकिन अब दाम आसमान छू रहे हैं।
इस कारण रसोई का बजट ही बिगड़ गया है। मंगलौर मंडी के मंडी निरीक्षक सुबोध सैनी ने बताया कि आलू व टमाटर की आवक कम होने के चलते दाम में बढ़ोतरी हो रही है। आवक सामान्य होने पर दाम भी सामान्य हो जाएंगे।