फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news today: Increased honorarium of 25 thousand bhojan mata of the state, the state will lead the country in the field of AYUSH

उत्तराखंड: प्रदेश की 25 हजार भोजन माताओं का बढ़ा मानदेय, राज्य करेगा आयुष के क्षेत्र में देश का नेतृत्व

Fri, 17 Dec 2021 11:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Dec 2021 11:37 AM IST
सार

राज्य के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों (शासकीय एवं अशासकीय) ,मदरसे एवं विशेष शिक्षण केन्द्र आदि में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत कार्यरत भोजनमाताओं के मानदेय में वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
uttarakhand news today: Increased honorarium of 25 thousand bhojan mata of the state, the state will lead the country in the field of AYUSH
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

प्रदेश में भोजन माताओं का मानदेय दो हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रूपये कर दिया गया है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।  शिक्षा सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों (शासकीय एवं अशासकीय) ,मदरसे एवं विशेष शिक्षण केन्द्र आदि में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत कार्यरत भोजनमाताओं के मानदेय में वृद्धि की गई है।

विज्ञापन


आदेश मेें कहा गया है कि भोजन माताओं को वर्तमान में 900 रुपये केंद्रांश और 1100 रुपये राज्यांश के रूप में कुल दो हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इस संबंध में यह कहने का निर्देश हुआ है कि  राज्य के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, मदरसे एवं विशेष शिक्षण केन्द्र आदि में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत कार्यरत भोजनमाताओं के मानदेय में हर महीने एक हजार रूपये की वृद्धि की गई है। भोजन माताओं को अब दो हजार रुपये के स्थान पर तीन हजार रूपये मानदेय दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक तीन हजार रूपये में 2100 रूपये राज्य सरकार और 900 रूपये राज्य सरकार की ओर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन


आयुष संवाद में केंद्रीय आयुष मंत्री ने उत्तराखंड के लिए की कई घोषणाएं
केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड आयुष के क्षेत्र में देश-दुनिया का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आयुष क्षेत्र में विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये की सहायता दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कोटद्वार में 10 बेड का आयुष हॉस्पिटल और पिरान कलियर में 50 बेड का आयुष और यूनानी हॉस्पिटल बनाने के लिए बजट जारी करने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यह बात अलकनंदा घाट पर आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित आयुष संवाद कार्यक्रम में कही। केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के लिए आयुष क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की।


उन्होंने प्रदेेश के लिए राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत 10 बेड का आयुष हॉस्पिटल, राज्य के प्रत्येक जिले में एक-एक मोबाइल आयुष यूनिट (आयुष रथ) संचालित करने, राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत राज्य में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना, 50 बेड का आयुष और यूनानी हॉस्पिटल बनाने, 100 आयुष वेलनेस सेंटर स्थापित करने के लिए बजट जारी करने की घोषणा की। मेडिकल प्लांट्स बोर्ड की सहायता से 200 स्कूलों में हर्बल गार्डेन, राज्य के सभी तेरह जिलों में आयुर्वेद नर्सरियों की स्थापना, मेडिकल प्लांट्स आदि की अवस्थापना के लिए प्रत्येक वन पंचायत को 15 लाख की सहायता देने का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed