फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News today: BJP Chintan Shivir for Mission 2022 in Ramnagar

उत्तराखंड: मिशन 2022 के लिए भाजपा का चिंतन शिविर शुरू, चुनाव का रोडमैप तैयार करने पर होगा मंथन

Sun, 27 Jun 2021 09:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Jun 2021 09:59 PM IST
सार

चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, कोर ग्रुप के सभी सदस्य, सांसद, प्रदेश सरकार के मंत्री रामनगर जा चुके हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News today: BJP Chintan Shivir for Mission 2022 in Ramnagar
भाजपा का चिंतन शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की तीन दिवसीय चिंतन शिविर रविवार से शुरू हो गया है। तीन दिन में विधानसभा का रोडमैप बनाने के साथ ही पार्टी की गतिविधियों में तेजी लाने के लिए कार्यक्रम तय किए जाएंगे। 

विज्ञापन


रविवार को ढिकुली के एक रिजॉर्ट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि तीन दिन में सात सत्र आयोजित होंगे। इन सत्रों में प्रदेश के राजनीतिक हालातों, विपक्षी दलों की स्थिति पर चर्चा के साथ ही चुनाव के लिए रोडमैप बनाया जाएगा। संगठन में तेजी लाने के साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर सत्र सवा घंटे का होगा। एक सत्र में बैठक में अपनी बात कहने का सभी को मौका भी दिया जाएगा। बैठक में आने वाले सुझावों और चर्चा के साथ फाइनल कार्यक्रम तय किए जाएंगे। कौशिक ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत के साथ धरातल पर काम किया है लेकिन दूसरे दलों के कार्यकर्ता पोस्टर लगाने, धरना प्रदर्शन, अनर्गल बयानबाजी के साथ ही अन्य संस्थानों को बदनाम करने में लगे थे। इन लोगों ने टूल किट जैसे आविष्कार भी करने का काम किया था।  इसका किस तरह से कड़ा जवाब दिया जाए, इस पर भी चर्चा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने भी जनता के बीच रहकर सेवा की थी। सरकार पर सांविधानिक संकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि संकट कहां से आया है। संविधान में स्पष्ट प्रावधान है कि विधायक निर्वाचित हुए बिना सदन में छह महीने तक मुख्यमंत्री सदस्य रह सकता है। चुनाव आयोग को उपचुनाव की घोषणा करनी चाहिए। भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। हर बूथ पर पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ता जुटा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक साल से कम समय चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव कराने के निर्णय को पलटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थितियों में उपचुनाव नहीं पलटे जाने चाहिए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, मनवीर चौहान मौजूद रहे। 

पार्टी में हो रही बयानबाजी पर भी होगी चर्चा
 चिंतन बैठक में तमाम मुद्दों के साथ ही पार्टी में एक दूसरे के खिलाफ चल रही जुबानी जंग पर भी चर्चा होगी। इसे लेकर पार्टी गंभीर है। बीते कुछ दिनों में नेताओं के आपसी द्वंद्व पर पार्टी को भी असहज होना पड़ा है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जल्द दायित्व देने पर भी विचार होगा। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि पार्टी नेताओं को कहा गया है कि बयानबाजी को लेकर संयम बरतें और सोच समझकर बयानबाजी करें। दायित्वधारियों के संबंध में मुख्यमंत्री एक हफ्ते में निर्णय लेने की बात कह चुके हैं। 

फोटो खिंचवाने के लिए कैबिनेट मंत्री को रोका
चिंतन बैठक में पहुंचने वाले मुख्यमंत्री, संगठन पदाधिकारियों, सांसद, मंत्री का आयोजन स्थल के गेट पर महिला कार्यकर्ता पार्टी का पटका और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत कर रही थीं। इसी बीच एक सरल स्वभाव के माने जाने वाले कैबिनेट मंत्री वहां पहुंच गए और उनका स्वागत भी हो गया। इसी बीच एक नेताजी स्वागत में किए जा रहे फोटो शूट में नहीं पहुंच पाए। जैसे ही मंत्री जी 20 कदम चले तो नेताजी ने उनको रुकवा लिया। उन्होंने तत्काल फोटोग्राफर को तलब किया और फिर तसल्ली से फोटो खिंचवाई। 

रिजार्ट में अकेले ठहरेंगे आमंत्रित लोग
रुद्रपुर। चिंतन बैठक में प्रतिभाग करने आने वाले पदाधिकारी, मंत्रियों के लिए आयोजन स्थल बनाए गए रिजॉर्ट में ठहरने की व्यवस्था की गई है लेकिन कमरे में सिवाय आमंत्रित सदस्य के अलावा किसी को रहने की इजाजत नहीं है। रविवार को पदाधिकारी, मंत्रियों के साथ आए गनर, पीए और सहयोगी आवंटित कमरे में सामान छोड़कर चले गए। संगठन की ओर से सभी को हिदायत दी गई है कि चिंतन बैठक में कोई अवरोध न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। 

स्थानीय कार्यकर्ताओं को आयोजन स्थल में आने की अनुमति नहीं
रामनगर। चिंतन बैठक में अनावश्यक भीड़ न हो, इसका भी पार्टी की ओर से ख्याल रखा गया है। जिन कार्यकर्ताओं के पास बैठक की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी थी उन्हीं को पास जारी किए गए थे। विधायकों को बैठक में नहीं बुलाया गया था। काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा भी आयोजन स्थल में पहुंचे थे और लंबा इंतजार करने के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर लौट गए थे। रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी आयोजन स्थल में कुछ समय के लिए पहुंचे थे। 

...इधर, आम आदमी पार्टी शुरू करेगी मिशन विजय

आगामी विधानसभा चुनावा के लिए आम आदमी पार्टी एक जुलाई से मिशन विजय की शुरुआत करेगी। जिसमें आप प्रभारी दिनेश मोहनिया सभी 70 विधानसभाओं का दौरा कर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। 

शनिवार को धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आप प्रवक्ता नवीन पीरशाली ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर वर्ग के लोग लगातार आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। एक जुलाई से आप प्रभारी सभी विधानसभाओं का दौरा करेंगे। पहले चरण में एक से आठ जुलाई तक 16 विधानसभाओं का दौरा किया जाएगा। जिसमें मैदानी विधानसभा विकासनगर से झबरेड़ा तक आप प्रभारी बूथ लेवल तक जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और फीडबैक लेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग के साथ आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

आप प्रवक्ता ने कहा कि मिशन विजय के तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जाएगा। साथ ही बूथ मैनेजमेंट की ट्रेनिंग, सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार के लिए प्रशिक्षण, डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी सशक्त किया जाएगा। प्रत्येक बूथ में पार्टी को जिताने के लिए रणनीतियों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। बूथ लेवल वोटर मैपिंग के लिए भी पार्टी ने एक नया एप तैयार किया है। जिसके बारे में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed