फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News: The man who beat BJP MLA Mahesh Jina was also seriously injured, hospitalized

उत्तराखंड: सल्ट विधायक और यूपी के भाजपा उपाध्यक्ष के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज

Sat, 30 Oct 2021 03:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 Oct 2021 03:29 PM IST
सार

दोनों के बीच टकराव की वजह विधानसभा चुनाव का टिकट बताया जा रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए पर समाज में हो रही फजीहत और हाईकमान के दबाव के बाद अब दोनों ही मामले का समाधान खोजने में जुटे हैं और किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: The man who beat BJP MLA Mahesh Jina was also seriously injured, hospitalized
सल्ट विधायक महेश जीना - फोटो : Facebook Page

विस्तार

सल्ट विधायक महेश जीना और भाजपा यूपी के जिला उपाध्यक्ष के बीच हुई मारपीट के मामले में शनिवार को दोनों के खिलाफ राजस्व पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


गुरुवार शाम को सल्ट विधायक महेश जीना देघाट क्षेत्र में किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। जीना के अनुसार भाकुड़ा के पास यूपी नंबर की एक कार उनकी कार से आगे चल रही थी। कुछ दूरी पर कार सवार लोगों ने उनकी गाड़ी को रोका और कार में सवार जिला गौतम बुद्ध नगर नोएडा यूपी से भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला कार से उतरे और जीना के साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर गिरीश ने जीना को मुक्का मारा।
विज्ञापन


नाक पर चोट लगने से जीना घायल हो गए। गिरीश भी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बीचबचाव कर जीना को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पूरे मामले में गिरीश कोटनाला ने भी अस्पताल से एक वीडियो जारी कर कहा कि गुरुवार शाम वह भाकुड़ा क्षेत्र से निकल रहे थे। तभी विधायक जीना और उनके साथियों ने उस पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गिरीश का आरोप था कि सल्ट उपचुनाव में उन्होंने क्षेत्र से विधायकी के लिए दावेदारी की थी। अब भी वह खुद को क्षेत्र से प्रबल दावेदार मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण विधायक जीना उनसे रंजिश रखते हैं। इसी रंजिश के कारण ही उनके साथ मारपीट की गई। गिरीश का यह भी आरोप था कि विधायक ने दावेदारी न छोड़ने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इधर शनिवार को विधायक जीना की ओर से वादी उनके ड्राइवर सुंदर सिंह की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने जिला उपाध्यक्ष गिरीश के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया जबकि गिरीश ने भी राजस्व पुलिस को तहरीर दी। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ  क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पूरी जानकारी देने से बचते रहे राजस्व उप निरीक्षक
 पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करने वाले राजस्व उप निरीक्षक पूरी जानकारी देने से बचते रहे। दोनों पक्षों की तरफ  से मुकदमा दर्ज होने के बाद जब आरएसआई से मुकदमे के बारे में जानकारी चाही तो वह यह बताने से बचते रहे कि किस धारा में मुकदमा हुआ और दूसरे पक्ष का वादी कौन है।


सल्ट विधायक महेश जीना की तरफ  से दिन में करीब दो से तीन बजे के बीच मुकदमा दर्ज हो गया था। दूसरे पक्ष से गिरीश कोटनाला की पत्नी तहरीर लेकर आई थी उनसे सुबह मुकदमा दर्ज करने की बात कही लेकिन उन्होंने रात में ही मुकदमा दर्ज करने की मांग की, जिसके बाद उनकी तरफ  से भी मुकदमा दर्ज किया गया। किन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया इसकी जानकारी क्षेत्र के पटवारी को है।
- दीवान गिरी, नायब तहसीलदार, स्याल्दे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed