फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: terminal building will be built on Six heliports

उत्तराखंड: दिसंबर तक बनकर तैयार होंगे छह हेलीपोर्ट, बनेंगे टर्मिनल भवन, यात्रियों को मिलेगी सुविधाएं

Mon, 14 Nov 2022 10:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Nov 2022 10:45 PM IST
सार

केदारनाथ धाम में प्रस्तावित हेलीपोर्ट का यात्री टर्मिनल पहाड़ी शैली में बनाया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: terminal building will be built on Six heliports
हेलीपोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के प्रस्तावित हेलीपोर्ट पर यात्री टर्मिनल भवन बनाए जाएंगे। इससे हेलीपोर्ट पर यात्रियों को एयरपोर्ट की तरह सुविधाएं मिलेंगी। दिसंबर तक प्रदेश में छह हेलीपोर्ट बनकर तैयार हो जाएंगे। केदारनाथ धाम में प्रस्तावित हेलीपोर्ट का यात्री टर्मिनल पहाड़ी शैली में बनाया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण(यूकाडा) ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट में वाहनों की पार्किंग के लिए नगर निगम की जमीन मांगी है। इसके लिए नगर निगम को 13 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। 

विज्ञापन


Jauljibi Mela 2022: सीएम ने किया शुभारंभ, कहा- भारत-नेपाल के रिश्तों को ऑक्सीजन देता है जौलजीबी मेला
विज्ञापन


सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने प्रस्तावित हेलीपैड व हेलीपोर्ट के प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेलीपोर्ट व हेलीपैड के निर्माण में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। जहां पर हेलीपैड व हेलीपोर्ट के लिए जमीन चयनित कर ली गई है उनकी शीघ्र डीपीआर तैयार की जाए। इसके अलावा भूमि हस्तांतरण के मामलों की प्रतिदिन निगरानी और निस्तारण किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए नये हेलीपोर्ट व हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में भी पर्यटन स्थलों को विकसित कर पर्यटकों के लिए आसान पहुंच बनाने के लिए हेलीपैड व हेलीपोर्ट तैयार किए जाएं। काम पूरा करने के लिए पहले से ही समय सीमा तय की जाए। उन्होंने केदारनाथ धाम में प्रस्तावित हेलीपोर्ट के टर्मिनल भवन का नए सिरे से डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए। 

बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि टिहरी जिले में कोटी कॉलोनी, चमोली जिले के गौचर, उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़, नैनीताल जिले के हल्द्वानी, बागेश्वर के मुनस्यारी और स्यालदेह में दिसंबर तक हेलीपोर्ट का काम पूरा हो जाएगा। वर्तमान में 22 हेलीपैड का निर्माण कार्य चल रहा है। बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed