फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Team of 30 MPs will inspect dam construction and rehabilitation works in Tehri today

Tehri: संसदीय समिति के सदस्यों ने किया टिहरी बांध का भ्रमण, कहा- जल प्रबंधन के लिए बन रही कार्य योजना

Mon, 08 May 2023 08:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 May 2023 08:43 PM IST
सार

समिति के अध्यक्ष पटेल ने कहा कि देश-दुनिया में जल संकट गहरा रहा है। इसके लिए विशेष उपाय करने की जरूरत है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Team of 30 MPs will inspect dam construction and rehabilitation works in Tehri today
टिहरी पहुंची संसदीय सदस्यों की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की संसदीय जल संसाधन स्थायी समिति के आठ सदस्यीय दल ने टिहरी बांध का भ्रमण कर विद्युत उत्पादन, जलस्तर, पेयजल आपूर्ति, सिंचाई, पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बांध के निर्माण के लिए टिहरी के लोगों ने योगदान देकर देश की ऊर्जा और पानी की जरूरतों की पूर्ति करने का काम किया है। समिति के सदस्यों ने टिहरी डैम, व्यू प्वाइंट, म्यूजियम, पावर हाउस का निरीक्षण कर विद्युत उत्पादन की तकनीकी जानी। तृतीय चरण में बनने वाली टिहरी बांध की एक हजार मेगावाट पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) का भी जायजा लिया।

विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष पटेल ने कहा कि देश-दुनिया में जल संकट गहरा रहा है। इसके लिए विशेष उपाय करने की जरूरत है। जल प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार कार्य योजना बनाकर कार्य कर रही है। टीएचडीसी के सीएमडी बिश्नोई ने बांध से विद्युत उत्पादन, वार्षिक क्षमता, टिहरी और कोटेश्वर बांध परियोजना सहित पीएसपी (पंप स्टोरेज प्लांट) की जानकारी दी।
विज्ञापन


सोमवार को संसदीय जल संसाधन स्थायी समिति के अध्यक्ष परबतभाई सवाभाई पटेल के नेतृत्व में सांसदों का आठ सदस्य दल टिहरी के भागीरथीपुरम पहुंचा। टीएचडीसी गेस्ट हाउस में विधायक किशोर उपाध्याय, डीएम डॉ. सौरभ गहरवार, टीएचडीसी के सीएमडी आरके बिश्नोई ने समिति के सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की पिटाई मामला: तीन घंटे में मिल गया RTI का जवाब, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत चार हैं नामजद

सचिव सिंचाई हरीश चंद्र सेमवाल ने टिहरी बांध के पुनर्वास, बांध प्रभावित क्षेत्रों में अवस्थापना विकास के कार्यों से रूबरू कराया। इस मौके समिति के सदस्य सांसद निहाल चंद चौहाण, प्रताप चंद्र सारंगी, विजय बाघेल, गुमान सिंह दामोर, पी रविंद्रनाथ, किरोड़ी लाल मीणा, अनिल प्रसाद हेगड़े, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी, मुख्य महाप्रबंधक आरआर सेमवाल, महाप्रबंधक अभिषेक गौड़, एजीएम डॅा. एएन त्रिपाठी आदि मौजूद थे।


मंत्रालय को सौंपेंगे रिपोर्ट
 कंक्रीट और पत्थरों के बेजोड़ तकनीकी से बने टिहरी बांध को देखकर समिति के सदस्य गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने इस आधुनिक बांध निर्माण में सहयोग कर महत्वपूर्ण कार्य किया है। टिहरी भ्रमण की रिपोर्ट दिल्ली लौटकर मंत्रालय को सौंपी जाएगी।

विधायक उपाध्याय ने सौंपा ज्ञापन
विधायक किशोर उपाध्याय ने समिति के अध्यक्ष से मुलाकात कर हिमालय और गंगा के वैज्ञानिक प्रबंधन को लेकर पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध दिल्ली समेत आधा दर्जन राज्यों को पेयजल, सिंचाई की सुविधा दे रहा है। कहा कि यदि समय रहते हिमालय का प्रबंधन ठीक से नहीं हुआ तो अगले 50 सालों में हिमालय पर बर्फ नहीं बचेगी। समिति के अध्यक्ष ने विधायक को कार्य योजना और दस्तावेजों के साथ दिल्ली आने का न्योता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed