फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : teachers cut winter vacation joint in summer vacation

उत्तराखंड : शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टी में जुड़ेंगी सर्दियों में काटी गईं छुट्टियां

Wed, 30 Dec 2020 01:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Dec 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news :  teachers cut winter vacation joint in summer vacation
प्रतीकात्मक तस्वीर

उच्च शिक्षा में इस बार पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालयों के अवकाश में 10 दिनों की कटौती की गई है। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा के मुताबिक सर्दियों में काटी गईं छुट्टियां शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियों में जोड़ दी जाएंगी।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के महाविद्यालयों में अलग-अलग अवकाश घोषित किया जाता है। पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालयों में 30 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित होता रहा है, लेकिन इस बार उन क्षेत्रों के महाविद्यालयों में 20 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ.कुमकुम रौतेला की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि राजकीय महाविद्यालयों के मैदानी एवं पर्वती क्षेत्रों में 11 जनवरी 2021 से 20 कार्य दिवसों का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवकाश कलेंडर वर्ष 2021 के लिए ही मान्य होगा। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा पीके पाठक के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालयों के अवकाश में जो कटौती की गई है, वो छुट्टियां गर्मियों की छुट्टियों में जोड़ी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed