फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News system of secretaries in charge of districts in state will end soon

Uttarakhand: प्रदेश में जिलों के प्रभारी सचिवों की व्यवस्था जल्द होगी खत्म, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Tue, 09 May 2023 02:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 May 2023 02:36 PM IST
सार

जिले के दौरे में अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यों के साथ सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं व कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत का पता लगाएंगे और जरूरी दिशा-निर्देश देंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News system of secretaries in charge of districts in state will end soon
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड सरकार अब जिलों के प्रभारी सचिवों की व्यवस्था खत्म करने जा रही है। शासन में तैनात अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव से लेकर सचिव व प्रभारी सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी अब प्रत्येक महीने किसी एक जिले का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


निर्देश के अनुसार जिले के दौरे में अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यों के साथ सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं व कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत का पता लगाएंगे और जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। इन सभी आलाधिकारियों को रात्रि प्रवास भी करना होगा। सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


Kotdwar: जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला को हाथी ने दौड़ाया, फिर सूंड से उठाकर पटका, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में शासन स्तर से योजनाओं की प्रगति और निगरानी के लिए प्रभारी सचिवों की व्यवस्था है। प्रभारी मंत्रियों के साथ प्रभारी सचिव अपने-अपने जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करते हैं और जरूरी दिशा-निर्देश देते हैं, लेकिन इससे वे एक ही जिले तक सीमित रह जाते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने यह महसूस किया कि शासन में तैनात उच्चाधिकारियों को विकास की जमीनी सच्चाई का पता लगाने के लिए किसी एक जिले तक सीमित नहीं रहना चाहिए इसलिए उन्होंने अधिकारियों को ताकीद किया कि वे ऐसी व्यवस्था बनाएं कि शासन का हर बड़ा अधिकारी एक साल में सभी जिलों का दौरा कर आए।

जिलों का कैलेंडर बनेगा
सीएम के निर्देश पर नियोजन विभाग को प्रभारी सचिवों की व्यवस्था समाप्त कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आलाधिकारियों के जिलों के भ्रमण का एक कैलेंडर बनाया जाएगा। हर अधिकारी महीने में एक बार एक जिले का दौरा करेगा। 12 महीनों में वे 12 दौरे करेंगे। इस दौरान उन्हें रात्रि प्रवास भी करना होगा। साथ ही वे किसी स्कूल, अस्पताल या अन्य संस्थान का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। देहरादून जिला इसमें शामिल नहीं होगा, क्योंकि यहां सचिवालय है और सभी अधिकारी यहां मौजूद रहते हैं।

ये होगा फायदा
आधिकारिक सूत्रों का दावा है कि इस नई व्यवस्था से सभी सचिवों को साल में सभी जिलों में विकास की प्रगति जानने का अवसर मिलेगा। वे अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की वास्तविक स्थिति जान सकेंगे। उन्हें शासन स्तर पर बनाई जाने वाली विकास योजनाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों, केंद्र व राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं की जमीनी हकीकत का पता कर पाएंगे। साथ उनमें सुधार के लिए मौके पर दिशा-निर्देश दे सकेंगे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभारी सचिवों के स्थान पर अब नई व्यवस्था होगी। अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव व प्रभारी सचिव स्तर के अधिकारी हर महीने जिलों का दौरा करेंगे। वे रात्रि प्रवास भी करेंगे। इसका एक कैलेंडर तैयार हो रहा है। इसका जल्द आदेश जारी हो जाएगा।
- आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव, नियोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed