फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: supplementary budget bill Approved from Raj Bhavan

उत्तराखंड: राजभवन से अनुपूरक बजट के बिल को मंजूरी, अब क्षैतिज आरक्षण और धर्मांतरण के विधेयक पर नजर

Mon, 12 Dec 2022 07:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Dec 2022 07:30 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र के दौरान महिला क्षैतिज आरक्षण विधेयक समेत कुल 14 विधेयक विधानसभा से पारित कराए थे। ये सभी बिल राज्यपाल को मंजूरी के लिए भेजे गए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: supplementary budget bill Approved from Raj Bhavan
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (सेनि) ने 5440.43 करोड़ के प्रथम अनुपूरक बजट के लिए विधानसभा में पारित उत्तराखंड विनियोग (2022-23 का अनुपूरक) विधेयक को मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद इस अधिनियम के तहत वित्त विभाग ने सभी विभागों को बजट जारी कर दिया है। इस संबंध में विभागों को विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र के दौरान महिला क्षैतिज आरक्षण विधेयक समेत कुल 14 विधेयक विधानसभा से पारित कराए थे। ये सभी बिल राज्यपाल को मंजूरी के लिए भेजे गए। इनमें से अनुपूरक बजट से संबंधित विधेयक मंजूरी के बाद राजभवन से लौट गया। बजट में 3164 करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च और 226.43 करोड़ रुपये राजस्व खर्च के लिए मंजूर हुए हैं। राज्य का मूल बजट 65571 करोड़ का है।
विज्ञापन


देहरादून: उद्योग जगत में मचे बवाल के बाद राहत भरी खबर,  ईपीआर प्लान जमा कराने वाले उद्योगों को दी जाएगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव राज्यपाल डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक, अन्य विधेयकों पर न्यायिक परामर्श और परीक्षण का कार्य हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, इन बिलों को भी जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। सबकी निगाहें महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण देने और जबरन धर्मांतरण रोकने वाले विधेयकों पर लगी हैं।

इन दोनों विधेयकों के कानून बनने के साथ ही राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कानूनी अधिकार मिल जाएगा तो वहीं राज्य में जबरन और या प्रलोभन या किसी अन्य तरीके से धर्मांतरण करने पर कड़ी सजा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed