फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Sumittar Bhullar elected again Youth Congress president

उत्तराखंड: सुमित्तर भुल्लर के हाथों में बरकरार रहेगी युवा कांग्रेस की कमान, हासिल किए सबसे अधिक वोट

Sun, 18 Dec 2022 07:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Dec 2022 07:28 PM IST
सार

पार्टी सूत्रों के अनुसार, पहले तीन स्थानों पर आने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद औपचारिक तौर पर अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन
Uttarakhand news Sumittar Bhullar elected again Youth Congress president
सुमित्तर भुल्लर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड युवा कांग्रेस की कमान फिर से सुमित्तर भुल्लर को मिलनी तय हो गई है। इस पद के लिए हुए चुनाव में उन्हें सर्वाधिक 68773 वोट मिले हैं। भुल्लर प्रीतम सिंह खेमे के बताए जाते हैं। शनिवार देर शाम पार्टी की ऑफिशियल साइट पर चुनाव में पड़े मतों की संख्या का ब्योरा प्रस्तुत किया गया है। 

विज्ञापन


पार्टी की वेबसाइट पर जारी मतों की गणना के अनुसार दूसरे नंबर पर विनीत प्रसाद भट्ट बंटू को 45947 वोट मिले। बंटू रंजीत रावत खेमे से बताए जाते हैं। वहीं, 19611 वोट पाकर हरीश रावत खेमे के मोहन भंडारी तीसरे नंबर पर रहे। इस पद के लिए दस लोगों ने दांव खेला था। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पहले तीन स्थानों पर आने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद औपचारिक तौर पर अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन


Uttarakhand Bjp: भाजपा के मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों का एलान, सूची जारी, नए व अनुभवी चेहरों को मिली जगह
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि, इसके पूर्व हुए युकां के चुनाव में रणजीत रावत केपुत्र विक्रम रावत चुने गए थे लेकिन, 2021 में उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद इस पद पर सुमित्तर भुल्लर को नामित किया गया। तब हरीश रावत ने सुमित्तर का नाम इस पद के लिए आगे किया था। तब से सुमित्तर ही इस पद पर बने हुए हैं। 

सितंबर में शुरू हुई थी चुनाव प्रक्रिया 
उत्तराखंड युवा कांग्रेस के चुनाव एक सितंबर 2022 को शुरू हुए थे। दो से 12 सितंबर तक नामांकन हुए, जबकि 15 सितंबर को नामांकन फाइनल कर दिए गए। इसके बाद 22 सितंबर से 21 अक्तूबर के बीच मेंबरशिप के लिए अभियान चलाया गया। 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक वोटों की स्क्रुटनी हुई और 17 दिसंबर 2022 को गणना पूरी की गई। 

किसको कितने वोट मिले
सुमित्तर भुल्लर को  68773 वोट
विनीत प्रसाद भट्ट बंटू को  45947 वोट
मोहन भंडारी को  19611 वोट
मीमांसा आर्य को  2093 वोट
नवीन रमोला को  2003 वोट
गौतम सोनकर को  838 वोट
नेहा चौहान को  444 वोट
प्रवीण रावत को  421 वोट
हेमंत कुमार को  338 वोट
करन सिंह को  327 वोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed