फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Step Father Harassment six year old Daughter for not reading an English book

सौतेला पिता बना हैवान: अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ने पर छह साल की बेटी की पीठ को पेन से गोदा 

Sun, 06 Jun 2021 11:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Jun 2021 11:11 PM IST
सार

पत्नी के विरोध करने पर शराब पीने का आदी पति उसके साथ भी मारपीट करता है। प्रताड़ना से आजिज महिला को बेटियों को साथ लेकर मायके जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Step Father Harassment six year old Daughter for not reading an English book
पिता ने बच्ची की पीछ को पेन से गोदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सौतेले पिता ने मानवता की सारी हदें पार कर दीं। छह साल की बेटी के अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ने पर निर्दयी पिता उसकी पीठ पर पेन घोंपकर उसे जख्मी करता रहा। देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


गूलरभोज निवासी महिला का विवाह कुछ साल पहले रुद्रपुर निवासी एक युवक से हुआ था। शादी के बाद दंपती की दो बेटियां हुई। इसी बीच दंपती के रिश्तों में खटास आ गई। दोनों के बीच तीन साल पहले तलाक हो चुका है। इसके बाद महिला ने शहर के ही एक अन्य युवक से शादी कर ली। शादी के बाद महिला ने एक और बेटी को जन्म दिया। 
विज्ञापन


दोनों के बीच कुछ समय तक सबकुछ ठीक चला। इसके बाद पति महिला के साथ मारपीट करने लगा। पुलिस के अनुसार युवक छह साल की अपनी सौतेली बेटी के लिए कुछ दिन पहले अंग्रेजी सीखने की एक किताब खरीदकर लाया था। किताब दिलाने के बाद वह रोजाना अंग्रेजी पढ़ने को कहता था। अंग्रेजी नहीं पढ़ पाने पर वह उसकी पीठ पर पेन घोंपकर प्रताड़ित करता था। बेटी के चीखने पर भी उसका दिल नहीं पसीजता था। पत्नी के विरोध करने पर वह उसे भी प्रताड़ित कर मारपीट करने लगा। तीन दिन पहले महिला दोनों बेटियों को लेकर अपने मायके चली गई। रविवार को मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया से हुआ मामले का खुलासा 
दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट फोटो के साथ वायरल हो रही थी। इसमें बताया गया था कि एक युवक ने अपनी बच्ची की पीठ को पेन से गोदा है। पोस्ट को एक युवा व्यापारी ने देखा तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार को उन्होंने आरोपी को पकड़ने के बाद आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

आरोपी का नशा उतरने का इंतजार करती रही पुलिस 
रविवार को शहर के सामाजिक लोगों ने आरोपी को ढूंढकर पुलिस के हवाले किया तो वह नशे में धुत था। सुबह 11 बजे आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी में लाने के बाद शाम छह बजे तक उसका नशा कम नहीं हुआ था। एएसपी ममता बोहरा, एएसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार ने चौकी में पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। चौकी से शाम को उसे कोतवाली में शिफ्ट कर दिया गया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से परेशान है। नशा अधिक होने पर वह कुछ बता नहीं रहा था।

सर! इसे भी ऐसे मारो जैसे मेरी बेटी को मारा 

आरोपी को पुलिस के सुपुर्द करने के बाद व्यापारी ने उसकी पत्नी को कॉल किया। कॉल पर महिला ने अपने पति की करतूत बताई। महिला का कहना है कि पति नशे का आदी हो चुका है। वह शराब पीने से मना करती थी तो उसे पीटता था। बच्चों को मारते समय उसे दखल देने पर धमकियां दी जाती थीं। ऑडियो कॉल में महिला व्यापारी से बात करते हुए कह रही है कि उसके पति को भी उसी तरह मारा जाए जैसे उसने बेटी को मारा है। 

मां-पिता को खो चुकी है महिला 
महिला का कहना है कि उसके आगे-पीछे कोई नहीं है। पिता की पिछले साल जनवरी में मौत हो चुकी है। मां की पिता से पहले मौत हो चुकी थी। वह इकलौती है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह तीन दिन से अपने मायके में रह रही है। उसके पास राशन की भी दिक्कत है। 

मासूम की पीठ को पेन से गोदने का मामला बेहद गंभीर है। पूरे मामले की जांच सीओ सिटी अमित कुमार कर रहे हैं। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डीएस कुंवर, एसएसपी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed