{"_id":"6027a9e707a7166d1051aebe","slug":"uttarakhand-news-state-government-in-preparation-for-four-year-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चार साल के जश्न की तैयारी में जुटी प्रदेश सरकार, विधायक भेजेंगे विकास की दास्तां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चार साल के जश्न की तैयारी में जुटी प्रदेश सरकार, विधायक भेजेंगे विकास की दास्तां
Sat, 13 Feb 2021 04:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 13 Feb 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
चार साल का जश्न मनाने की तैयारी में जुटी प्रदेश सरकार विकास और उपलब्धियां जनता के सामने रखने जा रही है। इसमें वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के साथ ही 70 विधानसभा क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख भी होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी विधायकों को पत्र भेजकर चार साल के दौरान हुए विकास कार्यों का सचित्र ब्योरा भेजने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
18 मार्च को त्रिवेंद्र सरकार को चार साल पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ जाएगी। इसलिए वह 18 मार्च के समारोह भव्य बनाने की तैयारी में जुट गई है। वैसे राज्य स्थापना दिवस पर ही राज्य की विकास पुस्तिका जारी करने का रिवाज है लेकिन चार साल पूरे होने पर भी प्रदेश सरकार विकास पुस्तिका तैयार करेगी। इसमें विधायकों की संस्तुति पर कराए गए कार्यों का भी विशेष रूप से उल्लेख किया जाएगा।
विज्ञापन
विधायकों को भेजे पत्र में मुख्यमंत्री ने लिखा है कि सरकार और विधायकों ने चार साल में अपने चुनाव क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। इनमें सड़क, बिजली पानी, शिक्षा, स्वरोजगार व स्वच्छता के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा फोटो सहित जल्द भेजने का अनुरोध किया है। विधानसभा सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे यह ब्योरा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक को भेज सकते हैं। उधर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से भी विधायकों को फोन कर संबंधित ब्योरा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जा रहा है।