फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: State cabinet meeting under chairmanship of Chief Minister Pushkar Singh Dhami today

उत्तराखंड: आज होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित, अभी तय नहीं हुई नई तारीख

Thu, 11 Nov 2021 06:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 11 Nov 2021 06:44 PM IST
सार

Uttarakhand Cabinet Meeting: प्रदेश मंत्रिमंडल की इस बैठक में खेल नीति और राशन विक्रेताओं के कमीशन में वृद्धि से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही थी।

विज्ञापन
uttarakhand news: State cabinet meeting under chairmanship of Chief Minister Pushkar Singh Dhami today
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को शाम सात बजे राज्य सचिवालय में होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी गई है। बताया गया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों की कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण बैठक स्थगित की गई। वहीं अभी बैठक की नई तिथि भी तय नहीं की गई है।

विज्ञापन

 

गुरुवार को होने वाली इस बैठक में राज्य की खेल नीति और राशन विक्रेताओं के कमीशन में वृद्धि से संबंधित प्रस्ताव चर्चा के लिए लाए जाने की संभावना जताई जा रही थी।

विज्ञापन

 

विधानसभा सत्र में पेश होने वाले प्रतिवेदन भी कैबिनेट में आ सकते
इनके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित सेवानियमावली व विधानसभा सत्र में पेश होने वाले प्रतिवेदन भी कैबिनेट में आने की संभावना थी।

उत्तराखंड कैबिनेट: मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, सरकारी कॉलेजों में ढाई लाख रुपये घटाई फीस, पढ़ें अन्य फैसले

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को दी थी बड़ी सौगात
इससे पहले पिछले माह हुई कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को बड़ी सौगात दी थी। एमबीबीएस के छात्रों की एक साल की निर्धारित चार लाख रुपये की फीस को 1.45 लाख रुपये कर दिया गया था। मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद उत्तराखंड में ही सेवाएं देने का बांड भरने वाले छात्रों के लिए 50 हजार रुपये शुल्क तय किया गया था।


उत्तराखंड: हरीश रावत ने किया कटाक्ष, कहा- बहुगुणा हो गए थे बेरोजगार उन्हें मिला रोजगार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की इस बैठक में मेडिकल छात्रों की फीस ढाई लाख रुपये सालाना घटाई गई थी।


दावा: पूरे देश में उत्तराखंड मेडिकल छात्रों की सबसे कम फीस

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दावा किया था कि पूरे देश में उत्तराखंड मेडिकल छात्रों की सबसे कम फीस हो गई है। उन्होंने बताया था कि प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों के 25 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, इनमें से एक प्रकरण पर निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed