फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Sports stadium ready to host 38th National Games in Haridwar

उत्तराखंड: हरिद्वार में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए 37 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार

Mon, 02 Aug 2021 02:03 AM IST
अलका त्यागी बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार
बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Aug 2021 02:03 AM IST
सार

केंद्र सरकार की ओर से 38 वें राष्ट्रीय खेल कराने की जिम्मेदारी उत्तराखंड को दी गई है। राष्ट्रीय खेल 2022 में प्रस्तावित हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते अभी यह निश्चित नहीं है कि यह आयोजन कब होंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Sports stadium ready to host 38th National Games in Haridwar
राष्ट्रीय खेल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए हरिद्वार में स्पोर्ट्स स्टेडियम को अभी से सजाया और संवारे जाने लगा है। इसके लिए हॉकी और कुश्ती के लिए 37 करोड़ के खेल स्टेडियमों को तैयार किया जा रहा है। हॉकी का स्टेडियम लगभग तैयार हो चुका, जबकि कुश्ती का इंडोर स्टेडियम का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से 38 वें राष्ट्रीय खेल कराने की जिम्मेदारी उत्तराखंड को दी गई है। राष्ट्रीय खेल 2022 में प्रस्तावित हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते अभी यह निश्चित नहीं है कि यह आयोजन कब होंगे। क्योंकि अभी तक गोवा में प्रस्तावित 36 वें राष्ट्रीय खेल ही नहीं हो पाए हैं। 37 वें राष्ट्रीय खेल छत्तीसगढ़ में होने हैं। इसके बाद उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। इसके लिए प्रदेश सरकार तैयारी में जुटी हुई है। देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी के साथ ही हरिद्वार का भी नेशनल खेलों के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन


रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी, कुश्ती और घुड़सवारी के लिए मैदान तैयार किए जा रहे हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे 15 एकड़ जमीन पर 17 करोड़ रुपये के बजट से राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम बनाया जा रहा है। यहीं पर कुश्ती के लिए 20 करोड़ से इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है। घुड़सवारी खेलों के लिए अभी कोई बजट जारी नहीं किया गया है। राष्ट्रीय स्तर के मानक के हिसाब ही नेशनल स्तर के खेल मैदान सुविधाओं से सुसज्जित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी स्टेडियम में बैठ सकेंगे दो हजार दर्शक
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि हॉकी स्टेडियम में दो हजार दर्शक एक साथ बैठकर मैच देख सकेंगे। इसके लिए दर्शक दीर्घा बनाई जा रही है। हॉकी मैदान के लिए अलावा खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस मैदान भी अलग से तैयार किया जा रहा है।

स्थानीय खिलाड़ियों के सपनों के भी लगेंगे पंख
राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किया जा रहा राष्ट्रीय स्तर का मैदान लगभग तैयार हो चुका है। स्थानीय खिलाड़ियों को भी मैदान में खेलने का अवसर मिलेगा। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि खेल मैदान तैयार होने से स्थानीय खिलाड़ियों के सपनों को भी पंख लग सकेंगे।


राष्ट्रीय खेलों के हॉकी स्टेडियम और कुश्ती के लिए इंडोर स्टेडियम तैयार करने का कार्य बड़ी तेजी के साथ चल रहा है। हॉकी मैदान लगभग तैयार हो चुका है। कुश्ती का इंडोर स्टेडियम भी बनकर तैयार हो जाएगा।
- एसके डोभाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed