फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Speaker Ritu Khanduri strict on employees in meeting

Uttarakhand: स्पीकर ने दिखाए सख्त तेवर, कहा- कर्मचारियों की हीलाहवाली अब नहीं होगी बर्दाश्त

Fri, 07 Oct 2022 09:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Oct 2022 09:05 PM IST
सार

धानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा को देश में एक आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने के लिए सभी कर्मचारियों को प्रोफेशनल तरीके से काम करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Speaker Ritu Khanduri strict on employees in meeting
बैठक लेतीं विधानसभा स्पीकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि कर्मचारियों की हीलाहवाली अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायत दी कि कार्यप्रणाली दुरुस्त कर अपनी जिम्मेदारी को समझें। 

विज्ञापन


शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा को देश में एक आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने के लिए सभी कर्मचारियों को प्रोफेशनल तरीके से काम करने की आवश्यकता है। कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को समझें और ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें। 
विज्ञापन


Surprise Inspection: अचानक अनुभागों में पहुंची स्पीकर ऋतु खंडूड़ी, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय के कार्मिकों की कार्यप्रणाली को समझने के लिए पहली बार स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने बैठक कर प्रत्येक अधिकारी से कार्य की रिपोर्ट मांगी। इसके अलावा अनुभाग अधिकारियों से उनके अनुभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। निजी सचिवों से समितियों की बैठकों के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि समितियों की बैठक निरंतर होती रहे।

इसके लिए सभापतियों को पत्र लिख कर अवगत कराने के निर्देश दिए। जल्द ही सभी समितियों के सभापतियों के साथ एक सामूहिक बैठक की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को आपसी सामंजस्य बना कर कार्य करने की हिदायत दी।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह राजनीति से ऊपर उठकर उत्तराखंड के लिए समाज सेवा करना चाहती हैं। विधानसभा में व्यवस्थाओं को ठीक करना उनकी प्राथमिकता है। विधानसभा में ई ऑफिस, ई-विधानसभा, ई लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से चर्चा की।

इस अवसर पर प्रभारी सचिव हेम पंत, उप सचिव नरेंद्र रावत, अनु सचिव मनोज कुमार, अनु सचिव हरीश चौहान, अनु सचिव नीरज गौड़, प्रमुख निजी सचिव अजय अग्रवाल, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव राजेंद्र चौधरी, भुवन मिश्रा, दिनेश राणा, अनुभाग अधिकारी विशाल शर्मा, हीरा सिंह, शशि, आरती, ऊषा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed