{"_id":"633f32b49ebbd02bd2181c4b","slug":"speaker-ritu-khanduri-doing-surprise-inspection-in-vidhan-sabha-sections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surprise Inspection: अचानक अनुभागों में पहुंची स्पीकर ऋतु खंडूड़ी, कर्मचारियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Surprise Inspection: अचानक अनुभागों में पहुंची स्पीकर ऋतु खंडूड़ी, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
Fri, 07 Oct 2022 01:27 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:27 AM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सभी अनुभागों, अधिकारियों के कार्यालय कक्ष, सभागारों सहित समितियों के कार्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अनुभागों का निरीक्षण करती स्पीकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा में बैकडोर भर्तियां रद्द करने के बाद स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण बृहस्पतिवार को अचानक अनुभागों में पहुंची। उनके अचानक आने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्पीकर ने अनुभागों में उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया और कार्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति देखने के साथ ही जॉब प्रोफाइल के बारे में जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सभी अनुभागों, अधिकारियों के कार्यालय कक्ष, सभागारों सहित समितियों के कार्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Uttarakhand: पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधि वाले क्षेत्रों से हटेगी राजस्व पुलिस, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
विज्ञापन
उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को सुझाव देते हुए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने सबसे पहले गैलरियों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अनुभागों के कार्यालय कक्ष में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था से लेकर, समितियों के कार्यालय कक्ष से संबंधित सभी विषयों की जानकारी ली। पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अनुभागों में पहुंचकर स्टाफ की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही अनुभागों एवं समितियों में उपस्थित अधिकारियों से उनकी जॉब प्रोफाइल के बारे में भी पूछा। इस दौरान सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कक्ष में पाए गए। इस मौके पर प्रभारी सचिव हेम पंत, उप सचिव नरेंद्र रावत, प्रमुख निजी सचिव अजय अग्रवाल, वरिष्ठ व्यवस्था अधिकारी दीपचंद, मार्शल लक्ष्मण सिंह रावत समेत अधिकारी मौजूद थे।