फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: six new dengue patients found in dehradun

Dengue Fever: रुड़की में सामने आए 12 नए मामले, उत्तराखंड में अब तक मिले कुल 382 मरीज

Thu, 28 Oct 2021 02:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 28 Oct 2021 02:08 PM IST
सार

Dengue in Uttarakhand: उत्तराखंड में अब तक डेंगू के कुल 382 मरीज सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। मृतक हरिद्वार का रहने वाला था।

विज्ञापन
Uttarakhand News: six new dengue patients found in dehradun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में गुरुवार को 12 नए डेंगू के मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब राज्य में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 382 मरीज सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। मृतक हरिद्वार का रहने वाला था।

विज्ञापन


देहरादून जिले में डेंगू के छह और मरीज मिले हैं। इस तरह से मौजूदा सीजन में जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 101 पहुंच गई है। सभी की स्थिति ठीक बताई गई है। जिले में बुधवार को मिले डेंगू मरीजों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष हैं। महिलाएं इंदर बाबा मार्ग, शिमला बाईपास व माजरा की रहने वाली हैं। तीनों महिलाएं अपने घरों पर हैं। तीन पुरुष मरीज नकरौंदा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट और हर्रावाला के रहने वाले हैं। इनमें जौलीग्रांट निवासी मरीज कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी दो अपने घर पर हैं।
विज्ञापन


जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें डेंगू प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में लार्वा का पता लगाने, उन्हें नष्ट करने और मच्छर को मारने के लिए फॉगिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने खुद के खर्च से कराई फॉगिंग
वहीं हरिद्वार जिले के लंढौरा के जैनपुर झंझेड़ी गांव में गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए ग्रामीणों ने खुद के खर्च से फॉगिंग कराई। साथ ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर गांव की अनदेखी करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

जैनपुर झंझेड़ी गांव में लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और नालियां कीचड़ से भरी हैं। गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू और वायरल फैल रहा है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सफाई की मांग की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब गांव के ही सौरभ कन्नौजिया और पूर्व प्रधान कौशर अली ने खुद के खर्च से कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया। साथ ही सफाई अभियान चलाया। 

रुड़की: संदिग्ध बुखार से फिर दो लोगों की गई जान

भगवानपुर के अलावलपुर गांव में दो लोगों की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई। दोनों की मौत एक ही दिन में अलग-अलग अस्पतालों हुई है। वहीं बुधवार को रुड़की में पांच लोगों सहित 22 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 270 पहुंच गई है। 

लंढौरा क्षेत्र के साथ ही अब डेंगू ने भगवानपुर क्षेत्र में फैल गया है। दस दिन में जहां खेड़ी शिखोपुर में ही दो लोगों की मौत संदिग्ध बुखार से हुई है। वहीं अब अलावलपुर गांव में भी संदिग्ध बुखार की चपेट में आने से एक महिला और एक युवक की मौत हो गई है।

गांव में बुखार के केस बढ़ने पर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। टीम ने अलावलपुर के साथ ही धीरमजरा और सिकरोढ़ा में पहुंचकर करीब 150 लोगों के सैंपल लिए हैं। इसके साथ ही 330 लोगों को दवाई भी वितरित की गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि गांव में दो लोगों की मौत की सूचना मिली थी। गांव में टीम भेजकर लोगों के सैंपल लिए हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में 22 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें पांच रुड़की शहर के लोग भी शामिल है। इसके अलावा अकबरपुर में छह, मुंडलाना में एक, मानक मजरा में एक, सोहलपुर में एक, सैदपुर में एक और गाधारोणा में सात मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed