फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Six MLAs of rebel Himachal Congress and three independent MLAs Reach Rishikesh

Uttarakhand: हिमाचल कांग्रेस के छह बागी समेत 11 विधायकों ने उत्तराखंड में बनाया ठिकाना, भाजपा नेता भी साथ

Fri, 08 Mar 2024 06:35 PM IST
अलका त्यागी राजीव खत्री, अमर उजाला, ऋषिकेश
राजीव खत्री, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Mar 2024 06:35 PM IST
सार

Uttarakhand News: सूत्रों के अनुसार, उनके साथ भाजपा का एक नेता भी है। वहीं, सभी विधायक ऋषिकेश के ही किसी होटल में रुके हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand News Six MLAs of rebel Himachal Congress and three independent MLAs Reach Rishikesh
कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राजनीतिक संकट में फंसी हिमाचल कांग्रेस के छह बागी विधायकों समेत 11 विधायकों के उत्तराखंड पहुंचने की खबर है। इनमें वे तीन निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं, जिन्होंने अभी हाल ही में राज्यसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान किया था।

विज्ञापन


ये सभी विधायक विशेष चार्टर्ड विमान से जौलीग्रांट स्थित देहरादून हवाई अड्डे पर उतरे और यहां से किसी अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक, इन सभी विधायकों के ऋषिकेश से करीब 30 किमी दूर स्थित एक बड़े समूह के होटल में ठहरने की सूचना है।
विज्ञापन


Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मनीष खंडूडी ने थमाया पार्टी को त्यागपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा कि ये बागी विधायक अगले कुछ दिन उत्तराखंड में ही व्यतीत करेंगे। बताया जा रहा कि शुक्रवार को ये बागी विधायक जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर विशेष चार्टर्ड विमान से पहुंचे। उनका यह कार्यक्रम गोपनीय रखा गया है। उनके एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले ही उनको अज्ञात स्थान पर ले जाने की पूरी व्यवस्था की गई थी।
एयरपोर्ट से बाहर निकल कर सभी बागी विधायक ऋषिकेश की ओर रवाना हुए। यहां से वे सीधे सिंगटाली पहुंचे, जहां एक बड़े समूह का पांच सितारा होटल है। अभी यही होटल उनका ठिकाना बना है। सूत्रों का कहना है कि यहां से वे किसी अन्य अज्ञात स्थान पर भी जा सकते हैं।

बागी विधायकों के साथ दो भाजपा विधायक भी बताए जा रहे हैं। कयास तो यहां तक लगाए जा रहे कि बागी विधायकों की उत्तराखंड भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी हुई है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों की बगावत के बाद से हिमाचल में राजनीतिक हलचल है। पार्टी से निकाले जाने के बाद से बागी विधायक हिमाचल से बाहर हैं।

उत्तराखंड पहुंचने से पहले उनके चंडीगढ़ और हरियाणा में होने की सूचना थी। राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने वाले तीन निर्दलीय विधायक भी उनके साथ हैं। बागी विधायकों के अज्ञातवास में होने के ये सियासी निहितार्थ भी निकाले जा रहे कि हिमाचल की राजनीति में कुछ बड़ा होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed