फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : SIT will investigate Uttarakhand Sheep and Wool Development Board scams

उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड में घपलों की एसआईटी जांच होगी, मंत्री रेखा आर्य ने दिए निर्देश

Sat, 27 Feb 2021 02:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 27 Feb 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : SIT will investigate Uttarakhand Sheep and Wool Development Board scams
पशुपालन मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड में घपलों की एसआईटी जांच कराने के आदेश दे दिए हैं। मंत्री की ओर से मुख्य सचिव और सचिव पशुपालन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की तत्काल एसआईटी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी की ओर से घपलों की जांच कराने के लिए सरकार को पत्र लिखा गया था।

विज्ञापन


उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.अविनाश आनंद पर आरोप हैं कि राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम (एनसीडीसी) और राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत जारी धनराशि में अनियमितता बरती गई, साथ ही आय से अधिक संपत्ति की भी शिकायत है।
विज्ञापन


केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद मेनका गांधी ने भी राज्य सरकार को पत्र लिख कर भ्रष्टाचार के आरोप की उच्च स्तरीय जांच कराने को कहा था। इस पर सरकार की ओर से प्रमुख सचिव आनंद वर्धन को जांच सौंपी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर लगे आरोपों की एसआईटी जांच कराने के आदेश दे दिए हैं। मंत्री ने मुख्य सचिव ओम प्रकाश और पशुपालन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 


प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। सीईओ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड की छवि पूरे देश में खराब हुई है। भ्रष्टाचार किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसीलिए सीआईओ पर योजनाओं में अनियमितता, आय से अधिक संपत्ति के आरोप की जांच एसआईटी से कराने के आदेश दिए गए हैं।
-रेखा आर्य,  पशुपालन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed