Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Shri Siddhabali festival started with Pindi Maha Abhishek in Kotdwar

Kotdwar: पिंडी महाभिषेक के साथ श्रीसिद्धबली महोत्सव शुरू, मंत्रोच्चार के बीच हुई कलश स्थापना

Fri, 06 Dec 2024 08:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी/देहरादून)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी/देहरादून)। Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Dec 2024 08:56 PM IST
सार

पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में 12 वेदपाठियों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन शुरू हुआ। मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ खोह नदी में गंगा पूजन किया।इसके बाद 11 कन्याएं गढ़वाल के पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल, दमाऊ और मशकबीन की धुन के साथ नदी से जल लेकर मंदिर पहुंची।

विज्ञापन
Uttarakhand News Shri Siddhabali festival started with Pindi Maha Abhishek in Kotdwar
कोटद्वार में सिद्धबली महोत्सव शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटद्वार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्रीसिद्धबली मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पिंडी और हनुमान के महाभिषेक के साथ तीन दिवसीय श्रीसिद्धबाबा अनुष्ठान महोत्सव शुरू हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में शामिल होकर सिद्धबाबा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में 12 वेदपाठियों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन शुरू हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, जीत सिंह पटवाल और कृषि विकास मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ खोह नदी में गंगा पूजन किया।
विज्ञापन


इसके बाद 11 कन्याएं गढ़वाल के पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल, दमाऊ और मशकबीन की धुन के साथ नदी से जल लेकर मंदिर पहुंची। मंदिर में पिंडी पूजन और हनुमान की मूर्ति का महाभिषेक किया गया। इसके बाद हवन स्थल परकलश स्थापना के साथ श्रीसिद्धबली बाबा का पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: देश- विदेश के पर्यटकों के पसंदीदा वेदनी बुग्याल की खूबसूरती पर दाग, लीकेज होने से सूखा कुंड

Trending Videos

मुख्य यजमान के रूप में निवर्तमान मेयर हेमलता नेगी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और उद्योगपति अनिल कंसल और लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत ने कलश पूजन किया। महोत्सव में तीन दिन तक विशाल भंडारा चलेगा।

शनिवार को होंगे ये कार्यक्रम
. सुबह 5ः00 बजे पिंडी महाभिषक।
. सुबह 7ः00 बजे एकादश कुंडीय यज्ञ।
. दोपहर बाद 1ः00 बजे से जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण की गढ़वाली भजन संध्या।
. बतौर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज और महामंडलेश्वर मैत्रेयी महाराज के प्रवचन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed