फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: sexual molestation allegation on Excise officer, case registered

उत्तराखंड: आबकारी अधिकारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज 

Sun, 23 Jan 2022 12:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 23 Jan 2022 12:53 PM IST
सार

गुरुग्राम निवासी महिला के मुताबिक वर्ष 2015 में उसका पति से तलाक हो गया था। वह दूसरी शादी करनी चाहती थी। उसके दो बच्चे हैं, जो देहरादून में पढ़ते थे।

विज्ञापन
Uttarakhand news: sexual molestation allegation on Excise officer, case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देहरादून जिले के एक आबकारी अधिकारी पर गुरुग्राम निवासी महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में गुरुग्राम में तहरीर दी थी। गुरुग्राम पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला डालनवाला ट्रांसफर किया है। डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पहले देहरादून में जिला आबकारी अधिकारी रह चुका है।

विज्ञापन


गुरुग्राम निवासी महिला के मुताबिक वर्ष 2015 में उसका पति से तलाक हो गया था। वह दूसरी शादी करनी चाहती थी। उसके दो बच्चे हैं, जो देहरादून में पढ़ते थे। वह गुरुग्राम में अकेली रहती है और जॉब करती है। दूसरी शादी के लिए उसने मैट्रीमोनियल साइट और डेटिंग एप डाउनलोड किया था। एक सोशल एप पर वर्ष 2016 से परास नाम से उसके लिए काफी मैसेज आते थे। वह उससे बात करना चाहता था। उसने कहा कि वह एक अच्छा इंसान है और वह उस पर भरोसा कर सकती है। इसके बाद उसने उसे प्रपोज कर अपनी डिटेल भेजी। जिसमें उसने बताया कि उसका नाम मनोज कुमार उपाध्याय है और वह सरकारी नौकर है और वह गोरखपुर का है।
विज्ञापन


इसके बाद उसने शादी का भरोसा दिलाया। कहा कि उसका अपनी पत्नी से तलाक का मैटर चल रहा है और वह अपने आठ साल के बेटे के साथ अपने माता-पिता के साथ लखनऊ में रहती है। कहा कि तलाक होने के बाद वह शादी कर देंगे। महिला के मुताबिक जब उसने उससे सरकारी नौकरी का आईडी कार्ड मांगा तो उसके पास आबकारी विभाग के अधिकारी की आईडी थी। इसके बाद वह उस पर भरोसा करने लगी और उसे अपने और अपने बच्चों के बारे में पूरी जानकारी दे दी। भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने उसकी बेटी को गिफ्ट भेजा और बच्चे के बर्थडे में भी आया। उसने बेटे के बर्थडे के लिए एक होटल भी बुक कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 में वह उसे मसूरी घूमाने ले गया। जहां वह दो दिन रुके। यहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने दिल्ली की फ्लाइट बुक कराकर उसे एयरपोर्ट ड्राप कर दिया। वर्ष  2017 में उसके घर गुरुग्राम भी आया। यहां भी उसने संबंध बनाए। भरोसा दिलाया कि वह जरूर उससे शादी करेगा। महिला ने आरोप लगाया कि भरोसा जीतने के लिए उसने उसे महेंद्रा कोटक की चार-पांच पॉलिसी भी दिलाईं, लेकिन इसके बाद वह उससे दूरी बनाने लगा और बात करने से मना करने लग गया। महिला के मुताबिक उसके बच्चे देहरादून में पढ़ते थे इसलिए वह उससे डर गई और शिकायत नहीं कर पाई। वह उसे डराने धमकाने लगा। वर्ष 2019 में उसकी लड़की की पढ़ाई देहरादून से खत्म हो गई। इसके बाद ही वह शिकायत कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed