फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: sex racket Exposed in rudrapur two foreigners women and one other arrested

देह व्यापार: मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, दो विदेशी महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, मिलीं आपत्तिजनक चीजें

Thu, 29 Sep 2022 09:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Sep 2022 09:23 PM IST
सार

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में दूतावास से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है। इसकी जांच के लिए एसआईटी गठित कर ली गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand news: sex racket Exposed in rudrapur two foreigners women and one other arrested
देह व्यापार में दो विदेशी महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में देह व्यापार के आरोप में एसओजी प्रभारी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने बृहस्पतिवार को दो बांग्लादेशी महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फुलसुंगा, ट्रांजिट कैंप में एक मकान में अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे। उनके पास से बांग्लादेशी मुद्रा, बांग्लादेशी पासपोर्ट के अलावा कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। एक महिला के पास मिले पासपोर्ट की वीजा अवधि फरवरी 2019 में समाप्त हो चुकी है।

विज्ञापन


एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसओजी प्रभारी ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम के साथ सावित्री कॉलोनी फुलसुंगा, ट्रांजिट कैंप में एक महिला के मकान में छापा मारा। वहां एस्कॉर्ट सर्विस नाम से अनैतिक कार्य करने की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन


एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में दूतावास से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है। इसकी जांच के लिए एसआईटी गठित कर ली गई है। आईबी के अलावा एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को भी सूचित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिजनक चीजें भी मिली

पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री के साथ तीन पासपोर्ट, बांग्लादेशी मुद्रा, तीन पेन कार्ड, सात मोबाइल, तीन आधार कार्ड, एक स्कूटी, एक कार, विजिटिंग कार्ड होल्डर एल्बम, 28,700 रुपये, लेडीज पर्स, सोने की चेन बरामद हुई है। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956, पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 और विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत दर्ज की है रिपोर्ट।  
 

आरोपी लंबे समय से रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर आदि क्षेत्रों में एस्कॉर्ट सर्विस मसाज सेंटर के नाम पर फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से युवतियों के फोटो लोगों को भेजे जाते थे और ग्राह के तय होने पर उसे 8000 से लेकर 15,000 रुपये तक में युवती उपलब्ध कराई जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed