फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News : Seven days ago there was no lake in the catchment of Rishiganga

Uttarakhand Glacier Burst: सात दिन पहले तक ऋषिगंगा के कैचमेंट में नहीं थी कोई झील

Mon, 08 Feb 2021 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अनिल चंदोला, देहरादून
अनिल चंदोला, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Feb 2021 05:34 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News : Seven days ago there was no lake in the catchment of Rishiganga
glacier demo pic

जोशीमठ और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने वाली ऋषिगंगा के कैचमेंट एरिया में सात दिन पहले तक कोई झील नहीं बनी थी। अंतरिक्ष उपयोग केंद्र को अपने शुरुआती डाटा रिव्यू के दौरान ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है। ग्लेशियर की तलहटी में भूस्खलन, नदी का बहाव रुकने या बर्फ का पहाड़ गिरने को आपदा का कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन


अंतरिक्ष उपयोग केंद्र हिमालय के हिमाच्छादित क्षेत्रों, ग्लेशियरों और नदियों पर सेटेलाइट के जरिये नियमित नजर रखता है। इसके अलावा उनकी लगातार मैपिंग भी की जाती है। ऋषिगंगा कैचमेंट में कुल 14 ग्लेशियर हैं। इनका पानी नंदा देवी पर्वत शृंखला के चारों ओर से निकलकर ऋषि गंगा में मिलता है। इसके अलावा ऋषिगंगा, यमुना, भागीरथी, अलकनंदा, धौलीगंगा, मंदाकिनी समेत दर्जनों नदियों की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के निदेशक प्रो. एमपीएस बिष्ट के अनुसार 30 जनवरी को सभी डाटा का रिव्यू किया गया था। तब झील बनने का कोई संकेत नहीं मिला था। आपदा के बाद केंद्र ने उस क्षेत्र के पिछले सात दिनों के डाटा का भी रिव्यू किया, जिसमें शुरुआती तौर पर झील बनने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में कई जगह बड़े-बड़े भूस्खलन केंद्र
प्रो. एमपीएस बिष्ट के अनुसार, प्रभावित घाटी में कई जगह भूस्खलन के बड़े केंद्र हैं, जिसके कारण कई बार पहाड़ी ढालों का खिसकना, चट्टानों का गिरना जैसी घटनाएं होती रहती हैं, जो नदी की राह में बाधा उत्पन करती हैं। अगर कुछ घंटे पहले भूस्खलन हुआ हो या बर्फ की कोई बड़ी चट्टान गिरी हो, जो अपने साथ मलबे को लाकर नदी के बहाव को रोक सकती है। जब यह पानी झटके से बाहर निकलेगा तो वहां की बड़ी ढलानों पर तेजी से नुकसान करता हुआ आगे बढ़ेगा। जब इन स्थानों पर अस्थायी झील बनती है तो पानी और मलबे के दबाव में वह कुछ घंटे में ही टूट जाती है।

हाई रेजोल्यूशन कैमरों से हो रही मैपिंग
देहरादून स्थित अंतरिक्ष उपयोग केंद्र हाई रेजोल्यूशन कैमरों और सेटेलाइट की मदद से पूरे हिमालयी क्षेत्र की मैपिंग कर रहा है। पहले 1/50000 स्केल पर लिस्ट थ्री का डाटा के आधार पर पहले निष्कर्ष निकाले जाते थे। अब लिस्ट फॉर के डाटा के आधार पर 1/10000 स्केल हाई रेजोल्यूशन डाटा मिल रहा है, जिससे बेहतर डाटा प्राप्त होते हैं।


हम नियमित तौर पर पूरे हिमालयी क्षेत्र की सेटेलाइट मैपिंग को रिव्यू करते हैं, जिससे कि कोई भी बदलाव दिखने पर तुरंत उसे देखा जा सके, लेकिन हमें वहां झील बनने का कोई संकेत नहीं मिला है। वैसे भी झील बनने में ज्यादा समय लगता है। इसके बजाय अगर भूस्खलन हो जाए या बर्फ का पहाड़ गिर जाए तो तुरंत आपदा की स्थिति बन जाती है।
- प्रो. एमपीएस बिष्ट, निदेशक अंतरिक्ष उपयोग केंद्र
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed