फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: sea plane service will start soon in uttarakhand

उत्तराखंड में भी शुरू होंगी सी-प्लेन सेवाएं, पहले फेज में टिहरी को किया चिह्नित

Sun, 01 Nov 2020 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 01 Nov 2020 01:00 AM IST
सार

  • नैनीझील और गूलरभोज डैम भी इसके लिए उपयुक्त

विज्ञापन
uttarakhand news: sea plane service will start soon in uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : facebook

विस्तार

गुजरात में साबरमती से केवड़िया के बीच शुरू हुई सी-प्लेन जैसी सेवा जल्द ही उत्तराखंड में भी मिल सकती है। पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि सी-प्लेन सेवा के लिए टिहरी को भी चिह्नित किया गया है। वहां से अन्य स्थानों के बीच सी-प्लेन का संचालन किया जाना है।

विज्ञापन


एसके सिंह ने कहा कि इन प्लेनों के संचालन में रन-वे आदि के निर्माण में आने वाले भारी भरकम खर्च से बचा जा सकता है। इस लिहाज से देखा जाए तो गूलरभोज डैम और नैनी झील भी इसके लिए उपयुक्त है। इनका प्रस्ताव भी दूसरे फेज के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


इससे पूर्व एएआई में 31 अक्तूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इसके तहत एएआई चेयरमैन ने पंतनगर एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह को एकता की प्रतिज्ञा दिलाई। बाद में पंतनगर एयरपोर्ट में आयोजित प्रतिज्ञा समारोह में डायरेक्टर एसके सिंह ने एयरपोर्ट, स्टेक होल्डर्स, सुरक्षा व एविएशन कर्मियों को एकता की प्रतिज्ञा दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम के हल्दी मुख्यालय पर महाप्रबंधक/ मुख्य कषि अधिकारी डॉ. अभय सशसेना ने टीडीसी कर्मियों को देश में अखंडता, संप्रभुता, व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण कायम रखने की शपथ दिलाई। यहां डॉ. दीपक पांडे, सीके सिंह, डॉ. रजनीश कुमार सिंह, कमल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, योगेश पांडे, मुन्नी देवी, इंद्रावती, विजय शर्मा, महेश श्रीवास्तव सहित अनेक मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed