फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: salon owner loot and murder in roorkee

रुड़की : दिनदहाड़े तीन लाख रुपये की लूट, विरोध करने पर सैलून संचालक की हत्या

Mon, 03 Aug 2020 10:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 Aug 2020 10:12 PM IST
सार

  • धन जमा करने बैंक जा रहा था सैलून संचालक
  • बीच बचाव करने आए ग्रामीण पर भी हमला

विज्ञापन
uttarakhand news: salon owner loot and murder in roorkee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल

विस्तार

छुट्टी के दिन बैंक में नकदी जमा करने लक्सर जा रहे सैलून संचालक से हथियारबंद बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने गले पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बीच बचाव की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे भी लहूलुहान कर दिया। 

विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल रहीमपुर गांव निवासी गुलफाम उर्फ फान्ना का परिवार गांव में ही किराये पर मकान लेकर रहता है। उनके बेटे दानिश (22) का गोवर्धनपुर कस्बे में सैलून है। गुलफाम की गांव के ही एक व्यक्ति से मकान खरीदने की बात चल रही थी। इसके लिए उन्होंने तीन लाख रुपये का इंतजाम कर लिया, लेकिन सौदा नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


ऐसे में सोमवार को दानिश लक्सर स्थित बैंक में तीन लाख रुपये जमा करने के लिए निकला। नियामतपुर वाले रास्ते पर हथियारबंद बदमाशों ने उसे रोक कर लूटा।

धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया

विरोध करने पर बदमाशों ने उसके गले पर धारदार हथियार से वार किया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसी वक्त गांव का ही प्रदीप वहां से गुजर रहा था।

उसने दानिश को बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे भी धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बदमाश भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट पुलिस टीम को साथ मौके पर पहुंचे और घायल प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी।

पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। - एसके सिंह,एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed