फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Ropeway will Start for Maa Surkanda devi temple in New Year 2022

अच्छी खबर: नए साल में मिलेगी रोप-वे की सौगात, कद्दूखाल से पांच मिनट में सुरकंडा देवी मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु

Wed, 24 Nov 2021 08:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Nov 2021 08:06 PM IST
सार

मां सुरकंडा देवी का मंदिर 2750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को अभी कद्दूखाल से डेढ़ किमी की चढ़ाई चढ़नी पड़ती है, जिससे दिव्यांग और बुुजुर्ग श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Ropeway will Start for Maa Surkanda devi temple in New Year 2022
सुरकंडा देवी के लिए रोप-वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। मंदिर परिसर तक आसानी से पहुंचने के लिए पांच साल से निर्माणाधीन रोप-वे बनकर जल्द तैयार होने वाला है। मौसम ने साथ दिया तो दिसंबर के दूसरे सप्ताह में रोप-वे का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद चढ़ाई चढ़ने में असमर्थ देवी भक्त आसानी से मंदिर पहुंच कर देवी के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


मां सुरकंडा देवी का मंदिर 2750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को अभी कद्दूखाल से डेढ़ किमी की चढ़ाई चढ़नी पड़ती है, जिससे दिव्यांग और बुुजुर्ग श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है, लेकिन रोप-वे तैयार हो जाने के बाद श्रद्धालु रोप-वे से 522 मीटर की दूरी महज पांच मिनट में तय कर मंदिर पहुंच सकेंगे। प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप में रोप-वे तैयार कर रही केआर आनंद इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के प्रोजेक्ट इंचार्ज राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि रो-वे का सिविल वर्क लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन


सभी ट्रॉलियां और ट्रांसफार्मर भी लगा दिए गए हैं। गुजरात से मंगाया गया जेनरेटर दो-तीन दिन में पहुंचने वाला है। इन दिनों टिकट काउंटर का काम चल रहा है। बारिश और बर्फबारी नहीं हुई तो दिसंबर माह के द्वितीय सप्ताह में रोप-वे का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा और नए साल से देवी भक्त रोपवे से पांच मिनट में मंदिर पहुंच सकेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव ने कहा कि सभी कार्य लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कद्दूखाल से पांच मिनट में पहुंच सकेंगे मंदिर    
सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी के दर्शन के लिए यूं तो हर माह श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं, लेकिन नवरात्रि और गंगा दशहरा आदि पर्वों पर बड़ी संख्या में लोग देवी के दर्शन करने मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए बुजुर्ग, दिव्यांग और छोटे बच्चों वाले परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, जिससे कुछ लोग घोड़े-खच्चर पर बैठकर देवी के दर्शन करने जाते थे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने शासन में पीपीपी से रोप-वे बनाने का प्रस्ताव रखा। सरकार ने अपने 25 प्रतिशत शेयर के साथ इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देकर 25 अक्तूबर 2016 को रोप-वे का शिलान्यास किया था। रोप-वे को चार साल में तैयार किया जाना था। लेकिन कोरोना के कारण काम समय पर पूरा नहीं हो पाया। कोरोना का कहर कम होने के बाद अब तेजी से काम किया जा रहा है।

दिनभर में चार हजार श्रद्धालु कर सकेंगे आवागमन

पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे सुरकंडा रोप-वे प्रोजेक्ट में छह टावरों के सहारे 16 ट्रालियों का संचालन किया जाएगा। एक ट्राली में छह लोग सवार हो सकेंगे, जिससे एक दिन में तीन से चार हजार श्रद्धालु आवागमन कर सकेंगे। बताया गया कि शुरुआती दौर में किराया 200 से 250 रुपये तक प्रति व्यक्ति रखने का प्रस्ताव है। रोपवे में पर्यटन विभाग की 25 और कंपनी की 75 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी 30 साल तक रोप-वे का संचालन करेगी।   

पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
सुरकंडा देवी रोपवे बनने से तीर्थाटन के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक सालभर मसूरी, धनोल्टी, काणाताल और नई टिहरी से कोटीकालोनी बांध की झील में वोटिंग करने पहुंचते हैं। सर्दी के मौसम में धनोल्टी के साथ ही सुरकंडा क्षेत्र में खूब बर्फबारी होती है, जिससे पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने धनोल्टी पहुंचते हैं। रोपवे बनने से पर्यटन बर्फ से लकदक सुरकंडा की पहाड़ियों को देखने से धनोल्टी से महज सात किमी की दूरी तय कर कद्दूखाल जाने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आमद बढ़ने से चंबा-मसूरी फलपट्टी क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालक और टैक्सी चालकों का व्यवसाय भी बढ़ सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed