फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Riots on Holi and 14 people died in Several Incidents

Uttarakhand News: होली पर हुड़दंग और हादसों में 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा हुए घायल, एक रेस्टोरेंट फूंका

Sun, 16 Mar 2025 12:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Mar 2025 12:58 PM IST
सार

Uttarakhand News: होली पर उत्तराखंड में जहां एक ओर त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। वहीं, जमकर हुड़दंग भी हुआ। इस दौरान कई लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News Riots on Holi and 14 people died in Several Incidents
होली पर उत्तराखंड में हादसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के हुड़दंग में तेज रफ्तार में वाहन चलाने, मारपीट और डूबने के मामलों में विभिन्न जिलों में 14 लोगों की मौत हो गई और सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं विकासनगर के चकराता में हुड़दंगियों ने एक रेस्टोरेंट को जला दिया।

विज्ञापन


देहरादून जिले में होली पर कई जगह मारपीट हुईं। विकासनगर के बादामावाला में होली के दिन रेस्टोरेंट में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के दो युवकों ने रेस्टोरेंट में आग लगा दी। इससे पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया। आग के कारण रेस्टोरेंट में रखे सिलिंडर भी फट गए। रायवाला में दो पक्षों में मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। वहीं, भल्लाफार्म श्यामपुर में कुछ लोगों ने घर में घुसकर दंपती से मारपीट की।
विज्ञापन


ऋषिकेश में दो और विकासनगर में एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। मोतीचूर के पास ऑटो पलटने से युवक और दूधाधारी फ्लाईओवर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार किशोरी की मौत हो गई। वहीं, कई जगहों पर मारपीट और वाहन फिसलने से घायल हुए 50 लोग जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। रुड़की में गांव की राजनीति में रंजिश के चलते ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से करीब छह लोग चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुमाऊं के यूएसनगर नगर में रिश्तेदारों से होली मिलने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की कार से टक्कर हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मृतक राजमिस्त्री थे। वहीं गदरपुर में जलाशय में नहाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं गूलरभोज में नदी मे नहाने गया किशोर डूब गया।

Nainital: देर रात गड़प्पू के पास हादसा, टायर फटने से पेड़ से टकराई कार, दिल्ली के दंपती की दर्दनाक मौत

Trending Videos

एक महिला व दो बच्चों सहित सात की मौत

हरिद्वार में सड़क हादसों में एक महिला और दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। ग्राम रानीमाजरा में होली खेलने के बाद लोग पिकअप वाहन से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। रास्ते में वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गया। इसमें एक बच्चे और महिला की मौत हो गई। बहादराबाद में वाहन की टक्कर से बाइक सवार और ज्वालापुर में स्कूटी की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई। वहीं, होली खेलने के दौरान छत से गिरने से युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed