फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Retirement age of specialist doctors increased to 65 years notification issued

Uttarakhand News: अब 65 वर्ष की उम्र में रिटायर हो सकेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, दिया जाएगा विकल्प, अधिसूचना जारी

Sun, 30 Jun 2024 10:45 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Jun 2024 10:45 AM IST
सार

सेवानिवृत्ति की तिथि से छह महीने पहले यह विकल्प देना होगा। इस वर्ष विकल्प दिए जाने की समय सीमा में शिथिलीकरण प्रदान किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Retirement age of specialist doctors increased to 65 years notification issued
डाॅक्टर - फोटो : istock

विस्तार

शासन ने स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवानिवृत्त होने की आयु 60 से 65 वर्ष करने की अधिसूचना शर्ताें एवं प्रतिबंधों के साथ जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों को यह विकल्प देना होगा कि वे अधिवर्षता आयु पूरी करने के बाद रिटायर होना चाहते हैं या फिर 65 वर्ष तक अपनी सेवाओं को जारी रखना चाहते हैं।

विज्ञापन


सेवानिवृत्ति की तिथि से छह महीने पहले यह विकल्प देना होगा। इस वर्ष विकल्प दिए जाने की समय सीमा में शिथिलीकरण प्रदान किया गया है। 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्रशासनिक पद एवं वित्तीय दायित्वों का प्रभार नहीं दिया जाएगा साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों का पदनाम मुख्य परामर्शदाता होगा।
विज्ञापन


Uttarakhand : ऋषिकेश में राफ्टिंग का आज आखिरी दिन, अब दो महीने तक बंद रहेगा रोमांच का सिलसिला
विज्ञापन
विज्ञापन


60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों के कार्य का मूल्यांकन एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। समिति की संस्तुति प्रत्येक वर्ष अनिवार्य होगी और समिति की संस्तुति न मिलने पर विशेषज्ञ डॉक्टर को अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान कर दी जाएगी। संबंधित व्यवस्था का मूल्यांकन पांच वर्ष प्रशासनिक विभाग व वित्त विभाग के माध्यम से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed