फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : residential hostel for children of soldiers will be built in four and a half acres

हल्द्वानी : सैनिकों के बच्चों के लिए बनेगा साढ़े चार एकड़ में आवासीय हॉस्टल - मंत्री गणेश जोशी

Sat, 26 Jun 2021 03:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Jun 2021 03:33 PM IST
सार

सैनिकों के बच्चों के लिए बनने वाले आवासीय हॉस्टल में खेल मैदान समेत अन्य सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
uttarakhand news : residential hostel for children of soldiers will be built in four and a half acres
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि फतेहपुर में करीब साढ़े चार एकड़ में सैनिकों के बच्चों के लिए आवासीय हॉस्टल बनेगा। भीमताल में सिडकुल की भूमि पर पांच सितारा होटल तैयार हो सके, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। काबीना मंत्री ने यहां पर भू-उपयोग में बदलाव करने के भी निर्देश दिए। 

विज्ञापन


शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सैनिकों के बच्चों के लिए बनने वाले आवासीय हॉस्टल में खेल मैदान समेत अन्य सुविधाएं होंगी। उन्होंने संबंधित विभाग से प्रस्ताव बनाकर तत्काल शासन को भेजने को कहा है। कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगनाओं की पेंशन को चार हजार रुपये से आठ हजार रुपये किया गया है, जिसे दस हजार करने का विचार है। सैन्य धाम से जुड़े निर्माण कार्य को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बताया कि ऊधमसिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र में प्लास्टिक पार्क की स्थापना के लिए 40 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। यहां करीब 300 करोड़ का निवेश होगा और दो हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा सिडकुल काशीपुर में 41 एकड़ में प्रस्तावित एरोमा पार्क में करीब दो सौ करोड़ का निवेश और एक हजार युवकों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। काशीपुर में करीब 133 एकड़ भूमि पर इलेक्ट्रॉनिकी विनिर्माण क्लस्टर में 170 करोड़ के निवेश के साथ ही दस हजार रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिडकुल औद्योगिक आस्थानों में भूमि-आवंटन मामलों को सरल बनाएं
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हस्तशिल्प प्रतियोगिता, उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही सिडकुल औद्योगिक आस्थानों में भूमि आवंटन से संबंधित मामलों को सरल करने के लिए कहा है।

उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र में छोटे-छोटे उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हस्तशिल्प प्रतियोगिता, उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में अधिक से अधिक प्रवासियों को लाभान्वित करने के अलावा प्रधानमंत्री रोजगार के सृजन कार्यक्रम के तहत विनिर्माण उद्योगों को अधिक से अधिक ऋण बैंकों से दिलाने और उद्योगों की स्थापना और उन्हें संचालित करने संबंधित विभिन्न अनुमतियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर उन्होंने उद्योग विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन भी किया। बैठक में सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन आरएस धपोला ने बताया कि जनपद में 15 हजार पूर्व सैनिक और पांच हजार सेवारत सैनिक हैं, जिनकी हर संभव सहायता विभाग की ओर से की जा रही है।

हस्तशिल्प के लिए निशा और धानिका को किया सम्मानित
खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने हस्तशिल्प प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में रही निशा आर्या को छह हजार और प्रशस्ति पत्र और द्वितीय स्थान पर रही धानिका तिवारी को चार हजार और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा हस्तशिल्प मास्टर ट्रेनर रुचि नैनवाल, पूजा आर्या, निहारिका तिवारी, सरिता बिष्ट को भी सम्मानित किया।

अधिकारियों की पीठ थपथपाई
खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग द्वारा गत वर्ष कोरोना के दौरान भी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कुल लक्ष्य 114 के सापेक्ष 213 लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर अधिकारियों को बधाई दी।


बैठक में यह मौजूद रहे
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, अपर जिला अधिकारी केएस टोलिया, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, प्रबंधक उपनल डीके साह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी केसी सती, सैनिक कल्याण अधिक कैप्टन आरएस धपौला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पंत, विनीत अग्रवाल, प्रमोद बोरा, ज्ञानेंद्र जोशी, अनिल कपूर डब्बू, चंद्रप्रकाश तिवारी, वीरेंद्र बिष्ट, हरीश नेगी, लक्ष्मण सिंह खाती, प्रदीप जौनोटी, चंद्रशेखर जोशी, कुंदन चिलवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed