फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News relief for UPNL workers now honorarium will not be deducted for strike period

Uttarakhand: उपनलकर्मियों के लिए राहत की खबर, अब हड़ताल की अवधि का नहीं कटेगा मानदेय

Mon, 11 Mar 2024 06:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Mar 2024 06:25 PM IST
सार

प्रदेश में उपनल के माध्यम से कार्यरत 25 हजार कर्मचारी मानदेय बढ़ाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार पर चले गए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand News relief for UPNL workers now honorarium will not be deducted for strike period
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। कर्मचारियों की आठ दिन की हड़ताल की अवधि का मानदेय नहीं कटेगा, इसे छुट्टी में समायोजित किया जाएगा। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में उपनल के माध्यम से कार्यरत 25 हजार कर्मचारी मानदेय बढ़ाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार पर चले गए थे। सरकार की ओर से उनका 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने और उनकी मांगों के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए थे, लेकिन इन कर्मचारियों पर हड़ताल की अवधि का मानदेय कटने का खतरा बना था।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2024:  तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब GMVN की वेबसाइट पर मिलेगी कैब बुकिंग की सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों की हड़ताल की अवधि छुट्टी में समायोजित की जाएगी। अवकाश अवधि के समायोजन की मंजूरी इस शर्त के साथ दी जा रही है कि भविष्य में फिर से ऐसा न हो। विभागीय सचिव ने इस मामले में समस्त जिलाधिकारियों और प्रबंध निदेशक को दिए निर्देश में कहा कि मामले में आगे की कार्यवाही की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed