फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Rashtriya Swayamsevak Sangh cordination meeting second day, bl santosh will see election prepration

उत्तराखंड: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने ली चुनावी तैयारियों की थाह, अगले दो महीने के कार्यक्रम तय

Thu, 29 Jul 2021 10:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 29 Jul 2021 10:03 PM IST
सार

बीएल संतोष प्रदेश भाजपा कार्यालय में सबसे पहले प्रदेश सोशल मीडिया टीम के साथ बैठे। उसके बाद प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए मंत्री व पदाधिकारियों के बनाए गए पांच समूहों की बैठक ली।

विज्ञापन
uttarakhand news: Rashtriya Swayamsevak Sangh cordination meeting second day, bl santosh will see election prepration
बी एल संतोष (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने बृहस्पतिवार को प्रदेश में पार्टी की चुनावी तैयारियों की थाह ली। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही सरकार के सभी मंत्री मौजूद थे। संतोष ने पार्टी नेताओं और मंत्रियों को निर्देश दिए कि वे चुनाव के रोडमैप को जमीन उतारने के लिए पूरी क्षमता के साथ जुट जाएं। पांच अलग-अलग समूहों की बैठक में गहन मंथन के बाद संगठन के अक्तूबर तक के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। बीएल संतोष प्रदेश भाजपा कार्यालय में सबसे पहले प्रदेश सोशल मीडिया टीम के साथ बैठे। उसके बाद प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए मंत्री व पदाधिकारियों के बनाए गए पांच समूहों की बैठक ली। इसके बाद सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की प्रदेश की टोली के साथ बैठक की।

विज्ञापन


समन्वय बैठक: उत्तराखंड पहुंचे संघ के दिग्गजों ने टटोली नब्ज, ली ज्वलंत मुद्दों की थाह
विज्ञापन


देवस्थानम बोर्ड और भू कानून पर लिया फीडबैक
सूत्रों के मुताबिक, संतोष ने राज्य की राजनीति में गरमा रहे देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड और भू कानून के मुद्दे पर फीड बैकलिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड पर सरकार ने हाईपावर कमेटी बनाई है। इन दोनों मुद्दों पर पार्टी नेताओं को विपक्ष के सवालों का तार्किक ढंग से जवाब देने और सावधानीपूर्वक समाधान तलाशने पर जोर दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, शेखर वर्मा, परितोष बंगवाल सहित मंत्री व पदाधिकारियों ने भाग लिया। शाम को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने कुछ कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी दो महीनों में ये कार्यक्रम तय
- 1 से 15 अगस्त तक 70 विधानसभाओं के लिए पूर्णकालिक सदस्य तय होंगे।
- 16 से 30 अगस्त तक बूथ कमेटियों का सत्यापन किया जाएगा।
- 1 से 15 सितंबर तक पन्ना प्रमुख बनेंगे और उनके कार्यक्रम होंगे।
- मंत्री व पार्टी पदाधिकारी प्रवास करेंगे और जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे।

यूपी की तर्ज पर जन आशीर्वाद यात्रा निकलेगी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तराखंड को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर उत्तरप्रदेश की तर्ज भाजपा 17, 18 और 19 अगस्त को उत्तराखंड में भी जन आशीर्वाद यात्रा निकलेगी। केंद्र में रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री बने अजय भट्ट का पांच स्थानों पर स्वागत होगा। स्वागत यात्रा देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा में निकाली जाएगी।

स्वास्थ्य ग्राम प्रहरी बनाएगी पार्टी
बैठक में तय हुआ कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए गांव-गांव में जनजागरूकता अभियान चलाने के लिए स्वास्थ्य ग्राम प्रहरी बनाए जाएंगे। ये स्वास्थ्य ग्राम प्रहरी कोविड से बचाव को लेकर टीकाकरण के लिए भी लोगों को प्रेरित करेंगे।

चिंतन बैठक में बताया गया कि पार्टी अपना रोडमैप तैयार कर चुकी है। पार्टी ने अक्तूबर तक के कार्यक्रम तय कर दिए हैं। अब कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए संगठन पूरी ताकत के साथ जुटेगा।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

14500 गांवों में स्वास्थ्य रक्षक मित्र बनाएगी आरएसएस

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाव को लेकर घर-घर जाकर लोगों को जानकारी देने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए संघ पूरे प्रदेश में 14500 गांवों में स्वास्थ्य रक्षक मित्र तैयार करेगी। अगस्त माह तक सभी न्याय पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा किया जाएगा। 

बृहस्पतिवार को क्लेमेंटटाउन स्थित रिजार्ट में बैठक के दूसरे दिन 14500 गांवों में स्वास्थ्य रक्षक मित्र बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चार सत्रों में डा. चिकित्सक गीता खन्ना, सह प्रांत कार्यवाह अनिल मित्तल, सेवा प्रमुख धनी राम ने स्वास्थ्य रक्षक मित्र बनाने का प्रशिक्षण दिया। संघ ने सात अगस्त तक सभी जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

15 अगस्त तक सभी ब्लाकों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। अगस्त माह तक शहरी क्षेत्रों के 560 बस्तियों और 756 न्याय पंचायतों में प्रशिक्षण पूरा यिका जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संघ के 35 अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक प्रमुख संजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

भ्रम फैलाने वाले दलों का मकसद नाकाम करें: संतोष 

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हमें अच्छे वातावरण का निर्माण करना है। ऐसा प्रचार होना चाहिए कि भ्रम फैलाने दलों का उद्देश्य विफल हो जाए।

बीएल संतोष प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी के सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की खबरें उद्देश्यपरक होनी चाहिए। आज बाघों की संख्या, डॉल्फिन की संख्या आदि जैसे इकोलॉजिक सिस्टम सरकार के अच्छे निर्णयों से मजबूत हो रहा है। उत्तराखंड में सरकार शहद के उत्पादन पर निरंतर अच्छे कार्य कर रही है, जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिल पा रहा है।

सोशल मीडिया के माध्यम से आज की दुनिया में हर एक जागरूक व्यक्ति पत्रकार से लेकर कलाकार का रोल अदा कर रहे हैं। हमें हमेशा सार्थक भाषा का प्रयोग और असुविधा वाली भाषाओं से बचना चाहिए। हमें देश के अच्छे बुद्धिजीवियों के विचारों को सुनना चाहिए और उनका अनुपालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के हर कार्यकर्ता को समय-समय पर अपने व्यवहार और आचरण का आकलन करना चाहिए। 

खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की : धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीएल संतोष के प्रवास के माध्यम से संगठन को मजबूती मिल रही है। राष्ट्र के लिए नए युवाओं को तैयार कर रहे हैं। हर मोर्चे के पदाधिकारियों का काम सरकार के कल्याणकारी योजनाओं और लाभार्थियों को निरंतर उनसे जुड़े रहना है। धामी ने बताया कि विभागों में जितने भी खाली पद हैं, उनको भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अतिथि शिक्षकों का मानदेय 25000 किया गया है। पुलिस विभाग की समस्याओं का स्वयं संज्ञान लेकर एक उप समिति बनाई। 

युवा को छलने के लिए विपक्ष बना रहा है माहौल : कौशिक 
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जो माहौल विपक्ष के द्वारा युवाओं को छलने के लिए चुनाव से कुछ दिन पहले बनाया जा रहा है, वे इसमें सफल नहीं होने वाले हैं। भाजपा उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास कर सकती है और कर रही है। भाजपा सरकार का संदेश अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक सार्थक रूप से पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed