फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ttarakhand news: Rashtriya Swayamsevak Sangh cordination meeting from today in dehradun

समन्वय बैठक: उत्तराखंड पहुंचे संघ के दिग्गजों ने टटोली नब्ज, ली ज्वलंत मुद्दों की थाह

Wed, 28 Jul 2021 11:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 28 Jul 2021 11:05 PM IST
सार

बैठक में भाग लेने के लिए संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और अरुण कुमार जो भाजपा के समन्वयक भी हैं, खास तौर पर देहरादून पहुंचे।

विज्ञापन
ttarakhand news: Rashtriya Swayamsevak Sangh cordination meeting from today in dehradun
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष देहरादून पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा नेताओं ने बुधवार को समन्वय बैठक में भाजपा और अन्य आनुषांगिक संगठनों की नब्ज टटोली और विधानसभा चुनाव, कोरोना, पलायन, प्रवासियों से जुड़े मुद्दों पर चिंतन किया।

विज्ञापन


देहरादून के क्लेमेंटटाउन स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित बैठक तीन सत्रों में चली। बैठक में भाग लेने के लिए संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और अरुण कुमार जो भाजपा के समन्वयक भी हैं, खास तौर पर देहरादून पहुंचे। भाजपा के केंद्रीय संगठन की ओर से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बैठक में हिस्सा लिया। दोपहर बाद के सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा भी शामिल हुए। बैठक के शामिल नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। 
विज्ञापन


इस बैठक में प्रदेश संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख युद्धवीर, सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार, क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित समेत विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के सदस्य उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पलायन पर चिंता
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उत्तराखंड राज्य में पलायन को लेकर चिंता जताई गई। सामरिक महत्व की दृष्टि से सीमांत गांवों में पलायन रोकने पर जोर दिया गया। राज्य के दूरदराज और सीमांत गांवों में संघ की सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया गया। सरकार के स्तर पर भी वहां बुनियादी ढांचे का विकास और अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने की आवश्यकता जताई गई। इसके लिए समयबद्ध कार्ययोजना पर काम करने पर जोर दिया गया।

घर लौटे प्रवासियों की भी फिक्र
सूत्रों के मुताबिक, संघ नेताओं ने कोरोना की दूसरी लहर में घर लौटे प्रवासियों के बारे में जानकारी ली। संघ की ओर से प्रवासियों के बीच चल रहे सहयोग के कार्यों के बारे में बताया गया। संघ नेताओं का कहना था कि बड़ी संख्या घर लौटे प्रवासियों के सामने आजीविका जुटाना सबसे बड़ी चुनौती है। केंद्र और राज्य सरकार की आजीविका आधारित योजनाओं की प्रवासियों को जानकारी दें ताकि वे इनसे जुड़ें। स्वरोजगार और खेती बाड़ी से जोड़ने के लिए प्रवासियों का सहयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।


एजेंडे पर परखा संगठनों का काम
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में संघ के एजेंडे में शामिल स्वास्थ्य, शिक्षा, आदिवासी कल्याण, पर्यावरण, पलायन समेत कई अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक और जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को परखा गया। अनुसांगिक संगठनों से जुड़े स्वयंसेवकों को कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed